फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: स्ट्रीट लाइट ठेकेदार के ऑफिस से 25,300 रुपये की नकदी और फोन चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। शहर की रामबाग कॉलोनी स्थित स्ट्रीट लाइट रखरखाव ठेकेदार के कार्यालय से 25,300 नकदी और मोबाइल फोन चोरी का मामला सामने आया है। चोरी की वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई। वहीं इस मामले में सिविल लाइन पुलिस ने केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

सिविल लाइन पुलिस को दी शिकायत में गांव पुर निवासी विकास कुमार ने बताया कि उसके पास शहर की स्ट्रीट लाइट मेंटनेंस का कार्य है। उसने रामबाग कॉलोनी में अपना कार्यालय बनाया हुआ है। गत चार जनवरी की रात करीब डेढ़ बजे से एक बजकर 40 मिनट के बीच चोरी हो गई। चोरी प्रवीन नामक व्यक्ति ने की है जो मजदूरी का काम करता है। चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई। उसने बताया कि 11 अक्तूबर को भी उसके कार्यालय में चोरी हुई थी, जिसकी शिकायत दी गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। वहीं चोरी की ये वारदात सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है। इस संबंध में सिविल लाइन पुलिस ने चोरी का केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें