फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

35 घरों के ईंधन में आग लगाने पर अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ केस

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। कस्बा बवानीखेड़ा क्षेत्र के गांव बलियाली में करीब 35 घरों के चूल्हा जलाने के लिए रखी ईंधन की लकड़ियों में आग लगाए जाने की घटना के बाद बवानीखेड़ा पुलिस ने अज्ञात शरारती तत्वों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

गांव बलियाली के वार्ड छह में घरों में चूल्हा जलाने के लिए करीब 35 घरों का ईंधन की लकड़ियां रखी हुई थी, जिसमें शरारती तत्वों ने आग लगा दी थी। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया था वहीं ग्रामीण महिलाओं ने ईंधन की लकड़ियों में आग लगाए जाने की शिकायत विधायक बिशंबर वाल्मीकि को भी दी थी। जिसके बाद बवानीखेड़ा पुलिस ने ग्रामीण महिलाओं की शिकायत पर शरारती तत्वों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें