फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में बड़ा हादसा: चलती बस में लगी आग, सवार थे 40 यात्री; दो लोग जिंदा जले, सात झुलसे, चार की हालत गंभीर

Mon, 27 Apr 2026 10:16 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बवानीखेड़ा (भिवानी)

सार

निजी बस भिवानी से सवारियां भरकर हांसी की तरफ जा रही थी। मिलकपुर गांव के पास इसमें से अचानक धुआं उठने लगा और देखते ही देखते भीषण आग लग गई।
विज्ञापन
हरियाणा में बस में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के भिवानी स्थित गांव मिलकपुर के पास सोमवार रात करीब साढ़े आठ बजे बिजली गिरने से यात्रियों से भरी एक निजी बस में भीषण आग लग गई। दो लोगों की जिंदा जलने से मौत हो गई। चार गंभीर घायल हैं और कुछ मामूली झुलसे हैं। मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है।

विज्ञापन

भिवानी हिंद सोसायटी की बस शाम करीब 6.40 बजे भिवानी से हांसी के लिए रवाना हुई थी। बस में 35-40 सवारियां थीं। करीब साढ़े सात बजे मिलकपुर के पास बस तेज धमाके के साथ बस में आग लग गई। यह देखकर सवारियों में अफरातफरी मच गई। 

चालक ने आनन-फानन बस को सड़क किनारे रोका। दहशत में आए लोग बस से नीचे उतरकर भाग लगे लेकिन सात यात्री झुलस गए। सूचना मिलते ही बवानीखेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव एवं राहत कार्य शुरू किया। हांसी से फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां पहुंचीं और करीब 10 मिनट में आग बुझा दी। 

फायर ऑपरेटर जसबीर ने बताया कि शाम 7.35 बजे सूचना मिली थी कि मिलकपुर में बिजली गिरने से बस में आग लग गई है। इस पर दो गाडि़यों को मौके पर रवाना किया। आग पर काबू पाने के बाद बस के अंदर जाकर मोबाइल की टॉर्च से छानबीन की तो दो शव मिले। 
विज्ञापन

एक यात्री का शव सीट के बीच में और दूसरे का फर्श पर मिला। आग से झुलसे सात लोगों को हांसी लाया गया। इनमें शामिल बवानीखेड़ा निवासी सोमी व सिवाड़ा निवासी मोनू को नागरिक अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद अग्रोहा मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। सोरखी निवासी सचिन व कपिल निजी अस्पताल में उपचाराधीन हैं। अन्य तीन मामूली लोग मामूली झुलसे। मृतकों के शव को हांसी नहीं लाया गया। बचे हुए यात्रियों को अन्य वाहनों से गतंव्य भेजा गया।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें