गांव नीमड़ीवाली की बेटी बॉक्सर पूजा बोहरा फिलहाल विकास नगर कॉलोनी में अपने परिवार के साथ रहती हैं। बॉक्सर पूजा बोहरा 75 किलोभार वर्ग में खेलती हैं। पूजा बोहरा ने बताया कि ओलंपिक में बहुत कुछ सीखने को मिला है। उसे उम्मीद थी कि वह पदक जीतकर देश का नाम रोशन करेगी।
वह मैच हारी है, हिम्मत नहीं। पूजा बोहरा ने बताया कि आगामी 15 से 20 दिन वह अपने परिवार के साथ ही भिवानी रहेगी। उसके बाद नवंबर में होने वाली वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए अभ्यास शुरू करेंगी। साथ ही ओलंपिक-2024 में गोल्ड मेडल प्राप्त करना उनका लक्ष्य बनाया है, जिसके लिए अथक मेहनत करेंगी।
पूजा बोहरा बॉक्सर की उपलब्धियां
- 2010 में गोवा में हुई जूनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप में रजत पदक
- 2012 में गुवाहाटी में सीनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक
- 2013 में एशियन चैंपियनशिप में रजत पदक
- 2013 में एशियन गेम्स में कांस्य पदक
- 2019 में बैंकाक में एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक
- 2021 में दुबई में एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक
- 2021 टोक्यो ओलंपिक में भाग लिया
जिले के गांव देवसर निवासी बॉक्सर मनीष कौशिक ने वर्ष 2008 में बॉक्सिंग में अपना सफर शुरू किया था। ओलंपिक को लेकर बॉक्सर मनीष कौशिक ने बताया कि उसका यह पहला ओलंपिक मैच था। ओलंपिक में भाग लेना बहुत गर्व की बात है और मैंने अपना बेहतर प्रदर्शन करना चाहा मगर ब्रिटेन के बॉक्सर के साथ मैच हार गया।
मनीष ने बताया कि अगला ओलंपिक 2024 पेरिस में होना है और मैं अब उसकी तैयारी करूंगा। टोक्यो ओलंपिक से ये सीख ली है कि उन्हें प्रैक्टिस का लेवल और बढ़ाना होगा, तब वो ओलंपिक में मेडल जीत पाएंगे। मनीष अभी 13 अगस्त को पंचकूला जाएंगे, जहां मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सभी हरियाणा के ओलंपिक खिलाड़ियों के लिए सम्मान समारोह रखा है। फिर 15 अगस्त को प्रधानमंत्री आवास पर पूरी इंडिया ओलंपिक टीम के लिए सम्मान समारोह में शामिल होंगे। उसके बाद अपनी तैयारियों के लिए आर्मी स्पोर्ट्स ऑफ इंस्टीट्यूट पूना जाएंगे।
मनीष कौशिक की उपलब्धियां
- 2018 कॉमनवेल्थ गेम्स सिल्वर मेडल
- 2018 एशियाई टेस्ट इवेंट गेम्स गोल्ड मेडल
- 2019 वर्ल्ड चैंपिनशिप कांस्य पदक
- 2019 साउथ एशियन गेम्स रजत मेडल
- गोल्ड मेडल प्रथम इंडियन ओपन इंटरनेशनल 2018
- सिल्वर मेडल द्वितीय इंडियन ओपन इंटरनेशनल 2019
- गोल्ड मेडल प्रथम दोहा इंटरनेशनल 2015
- ब्रोंज मेडल इन 22वां प्रेजिडेंट कप 2015
- गोल्ड मेडल इन फ्लेकिस स्टेमन इंटरनेशनल टूर्नामेंट 2019
- 2020 क्वालीफाई फोर टोक्यो ओलिंपिक
- 2020 वर्ल्ड रैंक 6- 2020 अर्जुन अवॉर्ड
- 2021 बॉक्सम टूर्नामेंट गोल्ड मेडल
- 2021 टोक्यो ओलंपिक में हिस्सा लिया