फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओलंपिक में मैच हारी, हौसला नहीं, फिर करूंगी तैयारी: पूजा बोहरा

विज्ञापन
अपने माता-पिता के साथ बॉक्सर पूजा बोहरा। संवाद - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
भिवानी। खेल के दौरान दो खिलाड़ियों में से एक की हार और दूसरे की जीत निश्चित होती है। मगर उस हार से कभी अपना हौसला नहीं छोड़ना चाहिए। मैं अब पहले से ज्यादा मेहनत करूंगी और अपने प्रदर्शन में सुधार करूंगी। यह कहना है बॉक्सिंग में ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व करने वाली बॉक्सर पूजा बोहरा का। पूजा ने कहा कि उन्हें इस बात का मलाल है कि वह देश के लिए मेडल नहीं ला पाई। मगर उसने हौसला नहीं छोड़ा। वह फिर से तैयारी करेगी। पहले से ज्यादा मजबूती के साथ रिंग में उतरेगी।
विज्ञापन

टोक्यो से लौटने के बाद पूजा बोहरा घर पर ही आराम कर रही हैं। उन्होंने बताया कि इतनी बड़ी प्रतियोगिता के चलते काफी दबाव रहा। वहीं, दूसरी ओर वहां लगातार काफी अभ्यास और मेहनत करनी पड़ी। इसलिए अब कुछ दिन आराम करने के बाद फिर से रिंग में उतरने की तैयारी है।
टोक्यो का अनुभव हमेशा काम आएगा
पूजा बोहरा ने कहा कि टोक्यो ओलंपिक में वह पदक भले ही नहीं जीत पाई, मगर सीखकर बहुत कुछ आई हैं। ओलंपिक के दौरान का अनुभव हमेशा काम आएगा। वहां दुनिया के बेहतरीन खिलाड़ियों से मिलने का मौका मिला। उनसे बात करने का और उनके अनुभव साझा करने का मौका मिला है। वहां पर जाने वाले सभी खिलाड़ियों के साथ एक जैसा ही बर्ताव होता है। वहां कोई बड़ा या छोटा नहीं होता है।
विज्ञापन

प्रदर्शन पर पड़ा मानसिक दबाव का असर
पूजा बोहरा ने बताया कि ओलंपिक जैसे बड़े इवेंट में जाने से खिलाड़ी पर मानसिक दबाव रहता है। मुझ पर भी यह दबाव रहा है। हर वक्त दिमाग में यही चल रहा था कि देश के लिए मेडल लेकर आना है। पहला मैच जीत भी गई थी। मगर दूसरा मैच उस खिलाड़ी के साथ था, जिससे मैं पहले एक बार हार चुकी थी। इस कारण दबाव और ज्यादा हो गया था।
वर्ल्ड चैंपियनशिप की तैयारी करेंगी
पूजा बोहरा ने बताया कि नवंबर में वर्ल्ड चैंपियनशिप हंगरी में होनी है। उसके लिए 10 दिन बात से तैयारी शुरू कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि उनका लक्ष्य है कि इस वर्ल्ड चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल हासिल किया जाए। उन्होंने कहा कि इसके लिए वे जी तोड़ मेहनत करेंगी और रिंग में पसीना बहाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें