फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूजा हारीं, पर पिता बोले - इस बार ना सही, अगली बार मेडल लाएगी बेटी

विज्ञापन
बॉक्सर पूजा बोहरा की बाउट देखते उसके परिजन। संवाद - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
भिवानी। भारत को टोक्यो ओलंपिक में एक और निराशा हाथ लगी है। महिला बॉक्सर पूजा बोहरा की क्वार्टर फाइनल में हार के बाद परिजनों व खेल प्रेमियों में मायूसी छा गई। हालांकि पूजा के पिता ने अपनी बेटी की मेहनत व यहां तक पहुंचने पर बधाई दी और उम्मीद जताई कि इस बार न सही, पूजा अगले ओलंपिक में मेडल जरूर लाएगी।
विज्ञापन

बता दें कि टोक्यो ओलंपिक में मेडल लाने को लेकर देश को सबसे ज्यादा उम्मीदें भिवानी के बॉक्सरों से थीं। पूजा के पहला मुकाबला एकतरफा जीतने पर ये उम्मीद और भी ज्यादा बढ़ गई थी, किन शनिवार को क्वार्टर फाइनल में चीन की बॉक्सर से हार गईं। पूजा के पिता राजबीर बोहरा ने अपनी बेटी को ओलंपिक तक पहुंचने व पहला मुकाबला जीतने पर गर्व जताया और कहा कि जीत हार खेल के दो पहलू हैं। इस बार न सही, पूजा बॉक्सिंग जारी रखेगी और अगली बार जरूर मेडल लेकर आएगी। उन्होंने कहा कि आज ही पूजा से फोन पर बात हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें