फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पोर्ट्स: बॉक्सर आकाश ने ओलंपिक रजत पदक विजेता को 5-0 से हराया, वर्ल्ड चैंपियनशिप में बरसे हरियाणवी पंच

Wed, 03 Nov 2021 03:36 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)

सार

वर्ल्ड चैंपियनशिप में बॉक्सर आकाश कुमार ने कांस्य पदक पक्का कर लिया है। आकाश 54 किलोग्राम भारवर्ग में खेलते हैं।
विज्ञापन
मुक्केबाज आकाश में जीता मैच। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सर्बिया की राजधानी बेलग्रेड में आयोजित वर्ल्ड चैंपियनशिप में हरियाणा के भिवानी के बॉक्सर आकाश कुमार ने मंगलवार को ओलंपिक के रजत पदक विजेता को 5-0 से हराया। इस जीत के बाद मुक्केबाज आकाश कुमार महज 21 वर्ष में विश्व में पदक जीतने वाले सातवें भारतीय हैं। आकाश 54 किलोग्राम भारवर्ग में खेलते हैं।

विज्ञापन


हाल ही में नेशनल चैंपियन बने गांव पालुवास निवासी आकाश कुमार का मंगलवार को वर्ष 2016 ओलंपिक रजत पदक विजेता वेनेचुएला के योएल फिनोल को 5-0 से हराया है। इस जीत के बाद उन्होंने अपना कांस्य पदक पक्का कर लिया है। मैच के दौरान आकाश प्रतिद्वंदी खिलाड़ी पर हावी रहे और उसको कई बार रस्सों पर भी झूला दिया। आकाश के पंच के सामने ओलंपिक रजत पदक विजेता मुक्केबाज टीक नहीं पाए और उसे हार का सामना करना पड़ा।

यह भी पढ़ें : Weather: पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से बदला मौसम, आज भी बादलवाही और बारिश की संभावना
विज्ञापन
विज्ञापन


आकाश का अब सेमीफाइनल मैच चार नवंबर हो होगा। प्रतियोगिता में 42 देश के मुक्केबाज भाग ले रहे है। इनमें हर देश का कम से कम एक बॉक्सर फाइनल में पहुंचा है। वहीं भारत के पांच मुक्केबाज क्वार्टर फाइनल में पहुंच चुके है। प्रतियोगिता पहली बार सफेद ग्लब्स में खेली जा रही है। वर्ल्ड चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल विजेता को एक लाख डॉलर, रजत पदक विजेता को 50 हजार डॉलर और कांस्य पदक विजेता को 25 हजार डॉलर की पुरस्कार राशि मिलेगी।

बॉक्सर आकाश कुमार दुनिया के बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक है। बॉक्सर आकाश के बेहतरीन गुर और पंच के तरीके से हर बार जीत को अपना बना लेता है। नेशनल चैंपियनशिप के दौरान उनकी माता का निधन हो गया था। जीवन में इतना बड़ा दुख होने के बावजूद वे फिर से उभर कर आए और वर्ल्ड चैंपियनशिप में अच्छा प्रदर्शन कर रहे है। दुनियाभर के खिलाड़ियों के लिए आकाश प्रेरणा स्त्रोत है। हमें यकीन है वे देश के नाम स्वर्ण पंच लगाएंगे। - राजनारायण पंघाल, प्रवक्ता, हरियाणा बॉक्सिंग संघ।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें