फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवारवाद की नहीं, कार्यकर्ताओं की पार्टी है भाजपा : जेपी दलाल

विज्ञापन
सुरपुरा गांव में भाजपा ज्वाइन करने वाले लोगों के साथ कृषि मंत्री जेपी दलाल। संवाद - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
बहल। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। इसमें दूसरी पार्टियों की तरह परिवारवाद को जगह नहीं है। भाजपा में हमेशा मेहनती और निष्ठावान कार्यकर्ता को बड़ी जिम्मेदारी दी जाती है। यही वजह है कि विपक्ष के दुष्प्रचार के बावजूद भाजपा का जनाधार हमेशा बढ़ता जा रहा है। कृषि मंत्री ने यह बात सुरपुरा कलां गांव में आयोजित एक कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए कही।
विज्ञापन

कृषि मंत्री की उपस्थिति में गांव के दस से ज्यादा परिवार दूसरी पार्टियों को छोड़कर भाजपा में शामिल हुए। कृषि मंत्री ने कहा कि वे भेदभाव की राजनीति नहीं करते हैं। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रविंद्र मंढोली, सरपंच गजानंद अग्रवाल, चेयरमैन सुशील केडिया, विधानसभा संयोजक सुनील सिरसी, डॉ. विरेंद्र श्योराण, विरेंद्र लांबा, जेपी दूबे, सतबीर चैहड़, शैली मंढोली, अजय, गजेंद्र मंढोली, कर्मवीर चैहड़, राजेश पातवान, मंजीत पातवान, रितेश बहल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें