फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सारी पक्की भर्ती खाकर कच्ची की ठेकेदार बन गई : दीपेंद्र हुड्डा

Wed, 18 Sep 2024 10:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। सांसद दीपेंद्र हुड्डा बवानीखेड़ा हलके के गांव धनाना में कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप नरवाल के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार खुद कह रही है कि हरियाणा में सबसे ज्यादा बेरोजगारी है। 10 साल में भाजपा सारी पक्की भर्ती खा गई और कच्ची भर्ती की ठेकेदार बन गई।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने नौजवान के भविष्य को बेरोजगारी के गर्त में ढकेल दिया। कौशल निगम, अग्निपथ योजना के जरिये पक्की नौकरी को कच्ची नौकरी में बदल दिया। केंद्र सरकार ने 30 लाख पक्की नौकरी खत्म कर दी, तो प्रदेश सरकार ने 2 लाख पक्की नौकरी खत्म कर दी। यहां तक कि प्रदेश के युवाओं को इजराइल युद्ध में भेजने के लिए भाजपा सरकार ठेकेदार बन गयी।
उन्होंने कहा कि नौजवानों को कच्ची भर्ती और सीईटी में उलझा दिया जबकि हरियाणा के आम लोगों को पोर्टलों, पीपीपी, आईडी में उलझा दिया। बुजुर्गों को मृत घोषित करके उनकी पेंशन, राशन कार्ड काट दिये। दीपेंद्र हुड्डा ने अग्निपथ योजना वापस लेने की मांग को पूरा कराने के लिए प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने पर पहली कैबिनेट बैठक में प्रस्ताव बनाकर केंद्र सरकार को भेजने की बात दोहराई और कहा कि अग्निपथ योजना जाएगी, फौज में पहले की तरह पक्की भर्ती आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें