फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में दिखेगा भिवानी के मुक्के का दम

विज्ञापन
बॉक्सिंग कोच परविंद्र और अपनी चाची मंजू के साथ बॉक्सर जैस्मीन लंबोरिया। - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
भिवानी। उज्बेकिस्तान में 21 जनवरी से शुरू होने वाली एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भिवानी की चार बॉक्सर अपने मुक्के का दम दिखाएंगी। प्रतियोगिता के लिए देश की 12 महिला खिलाड़ियों का चयन किया गया है। इनमें से 10 हरियाणा की हैं और इनमें से भिवानी जिले की चार बॉक्सर हैं। प्रतियोगिता में इतनी बड़ी भागीदारी पर जिले के खेल प्रशिक्षकों और खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है।
विज्ञापन

बॉक्सिंग में भिवानी ने देश को बड़े-बड़े खिलाड़ी दिए हैं। ओलंपिक खेलों में मेडल भी भिवानी के बॉक्सर लाए हैं। इसलिए जिले को मिनी क्यूबा भी कहा जाता है। अब बॉक्सिंग में जिले की एक और उपलब्धि जुड़ गई है। 21 जनवरी से उज्बेकिस्तान में एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप का आयोजन होने जा रहा है। एशिया के सभी देशों से मुक्केबाज इस प्रतियोगिता में भाग लेंगी। अलग-अलग भारवर्गों में 12 खिलाड़ी अलग-अलग प्रदेशों से इस प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व करेंगी। इनमें से 10 प्रदेश की हैं। एक खिलाड़ी असम से तो एक राजस्थान से है।
इन खिलाड़ियों का हुआ है प्रतियोगिता के लिए चयन
48 किलो भार वर्ग में नीतू घणघस, 50 किलो भार वर्ग में अनामिका हुड्डा, 52 किलो भार वर्ग में ज्योति गुलिया, 54 किलो भार वर्ग में मोनिका पिलानिया, 57 किलो भारवर्ग में प्रीति, 60 किलो भारवर्ग जैसमीन लंबोरिया, 63 किलो भारवर्ग में प्रवीन हुड्डा, 66 किलो भारवर्ग में अंकुशिता बोरो, 70 किलो भार वर्ग में अरुणधति चौधरी, 75 किलो भारवर्ग में खुशी, 81 किलो भार वर्ग में जिज्ञासा राजपूत और 81 किलो से ज्यादा भार वर्ग में नंदनी राजपूत देश का प्रतिनिधित्व करेंगी।
विज्ञापन

भिवानी की चारों खिलाड़ियों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद
प्रतियोगिता में भाग लेने वाली भारत की चारों महिला बॉक्सरों से पदक की काफी उम्मीद है। कोच संदीप का कहना है कि चारों ही बॉक्सर बेहतरीन हैं। बॉक्सर जैसमीन लंबोरिया के पास खेल का अच्छा अनुभव है और वो कई बड़ी प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले चुकी है। उन्होंने बताया कि 48 किलो भार वर्ग से नीतू, 54 किलो भार वर्ग से मोनिका पिलानिया, 57 किलो भारवर्ग से प्रीति और 60 किलो भारवर्ग से जैस्मीन लंबोरिया भिवानी जिले की बॉक्सर हैं। इसके अलावा अरुणधति राजस्थान से और अंकुशिता असम से हैं। बाकी सभी बॉक्सर भी हरियाणा के अलग-अलग जिलों से हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें