फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani: स्टेशन मास्टर की बाइक लेकर जा रहे रेलवे कर्मचारी की सड़क हादसे में मौत

Tue, 12 Dec 2023 10:22 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)

सार

तोशाम बाईपास पर मंगलवार शाम साढ़े पांच बजे सड़क हादसा हुआ है। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम होगा।
विज्ञापन
मृतक सौरभ मंडल का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के भिवानी शहर के तोशाम बाईपास पर मंगलवार शाम करीब साढ़े पांच बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार रेलवे कर्मचारी की मौके पर मौत हो गई। सड़क हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और उसे लेकर नागरिक अस्पताल पहुंची। जहां बुधवार सुबह शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

विज्ञापन


पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला कि भागलपुर बिहार निवासी 24 साल का सौरभ मंडल भिवानी में जिला कारागार के समीप रेलवे के रेलवे के प्वाइंटिक मैन ऑपरेटिंग डिपार्टमेंट में तैनात था। मंगलवार शाम को वह स्टेशन मास्टर की बाइक लेकर तोशाम बाईपास पर किसी कार्य से जा रहा था कि इसी दौरान अज्ञात वाहन की टक्कर हो गई। सड़क हादसे में रेलवे कर्मचारी की मौके पर ही मौत हो गई।

रेलवे कर्मचारियों ने बताया कि सौरभ मंडल 2019 में रेलवे में नौकरी लगा था। इसके बाद उसकी ड्यूटी यहां जिला कारागार के समीप फाटक पर थी। वहीं मृतक के परिजनों को भी सड़क हादसे की जानकारी दी गई। सौरभ मंडल अविवाहित था। फिलहाल बुधवार सुबह पुलिस द्वारा उसके शव का पोस्ट मार्टम कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें