फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉटन फैक्ट्री धधकी, लाखों का नुकसान

Tue, 26 Apr 2016 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
आग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
तिगडाना मोड स्थित कॉटन फैक्टरी में सोमवार शाम एकाएक आग धधक उठी। आग में लाखों रुपये की कपास और मशीन राख हो गई। दमकल की चार गाड़ियों ने तीन घंटे के मशक्कत के बाद आग को नियंत्रित किया। फैक्टरी संचालिका का कहना है कि आग से 45 से 50 लाख रुपये का नुकसान हो गया। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।
विज्ञापन


भिवानी-हांसी मार्ग स्थित सुषमा कॉटम मिल में सोमवार शाम साढ़े पांच बजे आग लग गई। पहले तो मजदूरों ने फैक्टरी के अग्रिशमन यंत्रों से आग पर काबू करने की कोशिश की, लेकिन आग की प्रचंडता बढ़ती गई। इसके बाद दमकल विभाग की गाड़ियां बुलाई गई। एक के बाद एक चार गाड़ियों आग बुझाने में लगाई गई। रात आठ बजे आग को नियंत्रित किया गया। फैक्टरी संचालिका सुषमा अग्रवाल ने बताया कि ब्लोअर में शार्ट सर्किट होने के बाद आग लग गई। आग में 20 से लेकर 25 लाख रुपये की कपास, 10-12 लाख रुपये कीमत की मशीनें और इमारत को भी भारी नुकसान पहुंचा है। उन्हें अनुमानित 45-50 लाख रुपये की हानि हुई है। फायर अफसर शमशेर सिंह मलिक ने बताया कि रात साढ़े आठ बजे आग पर काबू पाया जा सका।
70 हजार लीटर पानी से बुझी आग
आग बुझाने में करीब 70 हजार लीटर पानी का इस्तेमाल हुआ। विभाग की चार गाड़ियों ने कुल 10-12 फेरे लगाए। फायर अफसर ने बताया कि आग बुझाने में अनुमानित 60 हजार लीटर से ज्यादा पानी फेंकना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें