फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार-पिकअप की टक्कर में 11 घायल, पांच रेफर

Mon, 25 Apr 2016 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जख्‍मी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
गांव आदमपुर दाड़ी के समीप रविवार दोपहर कार व पिकअप डाला की आमने सामने की भिड़ंत हो गई। घटना में दोनों वाहनों में सवार 11 लोग घायल हो गए। इनमें से पांच की गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है। घटना में कार सवार एक ही परिवार के तीन तो पिकअप में एक ही परिवार के आठ लोगों को चोटें आईं। पिकअप सवार गांव काहनौर रिश्तेदारी में मातमपूर्सी कर वापस अपने गांव सतनाली लौट रहे थे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार बहादुरगढ़ निवासी हरीश, महावीर व साकेत अपनी गाड़ी में सवार होकर महेंद्रगढ़ की तरफ किसी काम से गए हुए थे। रविवार दोपहर वो काम निपटाकर वापस बहादुरगढ़ आने के लिए चले थे। अभी वो गांव आदमपुर दाड़ी के समीप ही पहुंचे थे कि इसी दौरान उनकी कार की सामने से आ रहे पिकअप डाला से सीधी भिड़ंत हो गई। घटना में जहां कार सवार हरीश, महावीर व साकेत को गंभीर चोटें आई तो वहीं पिकअप सवार एक ही परिवार के आठ लोग भी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना में पिकअप सवार सतनाली निवासी करीब 12 लोगों में से नरेश, भानाराम, कृष्ण, कृणाल, प्रताप, राजेश, ईश्वर सिंह व श्रीनिवास को भी गंभीर चोटें आई। दुर्घटना में दोनों वाहन भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। इसी दौरान वहां से गुजर रहे राहगीरों ने हादसे में घायल सभी लोगों को संभाला और मामले की सूचना आदमपुर चौकी में दी। इसके तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंची और उपचार के लिए घायलों को चरखी दादरी के सिविल अस्पताल में पहुंचाया। जहां से बहादुरगढ़ निवासी हरीश व महावीर सहित पिकअप सवार नरेश, भानाराम व कृष्ण की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के तुरंत बाद चिकित्सकों ने पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। वहीं, घटना में घायल बाकी लोगों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया। चिकित्सकों ने बताया कि अस्पताल में भर्ती करने के बाद सभी घायल छुट्टी लेकर पीजीआई चले गए। पिकअप सवार काहनौर रिश्तेदारी में मौत पर शोक जताने गए थे।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी। इसके तुुरंत बाद घायलों को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल अस्पताल से पुलिस के पास कोई सूचना नहीं आई है। इस संबंध में घायलों के बयान दर्ज होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। मामले में दोषी चालक पर पुलिस कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

देशराज दहिया, सदर थाना प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें