भिवानी। गांव बामला निवासी पहलवान ललित ग्रेवाल ने भोपाल में आयोजित खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2023 कुश्ती प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता। पहलवान ललित ग्रेवाल ने 55 किलोग्राम भारवर्ग में फ्री स्टाइल कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लेते हुए गांव लेघां के तरुण को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं तरुण को रजत पदक मिला है।
गांव बामला ललित ग्रेवाल पिछले साल हुई वर्ल्ड चैंपियनशिप में कांस्य पदक अपने नाम कर चुके हैं। ललित भीम स्टेडियम में कोच सुरेश कुमार से प्रशिक्षण ले रहे हैं। कुश्ती प्रशिक्षण केंद्र के इंचार्ज सुरेश कुमार ने कहा कि ललित होनहार पहलवान है। जिसने खेलो इंडिया गेम्स में स्वर्ण पदक जीतकर भिवानी जिले का नाम रोशन किया है। भिवानी पहुंचने पर ललित का जोरदार स्वागत किया जाएगा।