फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी: जिलेभर के लिपिकों ने प्रदर्शन पर भाजपा व कांग्रेस विधायकों को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
01 फोटो वेतनमान बढ़ोतरी की मांग को लेकर प्रदर्शन करते क्लर्क। संवाद - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
भिवानी। क्लेरिकल एसोसिएशन वेलफेयर सोसाइटी ने लिपिक की मांग बेसिक पे 35400 रुपये के लिए शहर में प्रदर्शन किया। जिलेभर के लिपिकों ने भाजपा विधायक घनश्याम सर्राफ और कांग्रेस विधायक किरण चौधरी को मांगों संबंधित ज्ञापन सौंपा। उन्होंने चेतावनी भी दी कि उनकी मांग की घोषणा दो दिन में नहीं की तो क्लर्क पेन छोड़ हड़ताल या भूख हड़ताल पर बैठेंगे, जिसकी जिम्मेदारी हरियाणा सरकार की होगी।
विज्ञापन

क्लेरिकल एसोसिएशन वेलफेयर सोसायटी में राज्य कार्यकारिणी उपाध्यक्ष नेत्रपाल, सलाहकार सुमित और जिला प्रधान संदीप धनखड़ के नेतृत्व में जिले के सभी विभागों के क्लर्क राजपूत धर्मशाला पर इकट्ठा हुए। सभी क्लर्क साथियों ने अपना रोष प्रकट करते हुए भाजपा विधायक घनश्याम सर्राफ के आवास पर पहुंचे। ज्ञापन लेते हुए इस मांग को जायज बताया और इस बजट सत्र में क्लर्क की मांग को पूरा करने का आश्वासन दिया है।
बाद में सभी क्लर्क पैदल मार्च करते हुए रोहतक गेट, महम गेट, पुराना बस स्टैंड, हांसी गेट होते हुए तोशाम से विधायक किरण चौधरी के आवास पहुंचे। वहां भी अपना ज्ञापन दिया और अपनी मांग को पूरा करवाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें