फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

45 हजार कट्टों से अटी पड़ी भिवानी मंडी, उठान धीमा

विज्ञापन
नई अनाजमंडी में गेहूं की भराई करते मजदूर। संवाद - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
भिवानी। जिला मुख्यालय की मंडी गेहूं के कट्टों से अटी पड़ी है। गेहूं का उठान धीमा होने की वजह से नए किसानों को मंडी में गेहूं लेकर आने से परेशानी हो रही है। वहीं खराब मौसम की वजह से वीरवार को मंडी में गेहूं की खरीद नहीं हुई। वहीं शुक्रवार को किसानों के करीब साढ़े दस हजार कट्टे गेहूं खरीदा गया। भिवानी मंडी में अब तक करीब 80 हजार कट्टों से अधिक गेहूं की खरीद हो चुकी है, जबकि करीब 45 हजार से अधिक कट्टों का उठान नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

भिवानी मंडी में गेहूं की आवक तेज हो रही है। इसी बीच कुछ ढेरियां सरसों की भी मंडी में पहुंच रही हैं। रोजाना ही किसान मंडी में आ रहे हैं। हालांकि पिछले सीजन गेहूं की अत्यधिक आवक की वजह से किसानों के फोन पर खरीद के मैसेज आने के बाद ही मंडी पहुंचने के निर्देश थे, लेकिन इस बार किसानों के साथ ऐसी कोई दिक्कत नहीं है। किसान अपनी फसल निकालने के बाद मंडी पहुंच रहे हैं। हालांकि अब मंडी में एमएसपी से अधिक खुली मार्केट में भाव नहीं मिल रहा है। किसान बोनस के चक्कर में भी अपनी फसल सरकार को बेच रहे हैं। अब तक करीब 80116 कट्टा गेहूं खरीदा जा चुका है। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो एक बार फिर से मौसम में परिवर्तन की संभावना बनी है। ऐसे में मंडी में हजारों क्विंटल गेहूं खुले में पड़ा है, जिसकी वजह से किसानों व आढ़तियों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
ये हो चुकी है भिवानी मंडी में अब तक गेहूं की खरीद
दिनांक खरीद
04 अप्रैल 1176 कट्टे
06 अप्रैल 3892 कट्टे
08 अप्रैल 6008 कट्टे
11 अप्रैल 25916 कट्टे
13 अप्रैल 32624 कट्टे
15 अप्रैल 10500 कट्टे
उठान धीमा चल रहा है
भिवानी मंडी में गेहूं की खरीद जारी है, लेकिन उठान धीमा चल रहा है। उठान में तेजी लाने के बारे में उच्चाधिकारियों को भी लिखा गया है। मंडी में अब धीरे-धीरे गेहूं की आवक तेज हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- खाद्य निरीक्षक सुखबीर सिंह, इंचार्ज भिवानी मंडी खरीद एजेंसी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें