फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस स्टैंड पर 21 साल बाद सुधरेगी सीवर व्यवस्था, दोनों मुख्य गेटों पर लगेंगे कैटल कैचर

विज्ञापन
भिवानी बस स्टैंड। संवाद - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
संजय वर्मा
विज्ञापन

भिवानी। भिवानी के बस स्टैंड की स्थापना के 21 साल बाद सीवर सहित अन्य व्यवस्थाओं को सुधारने की दिशा में अब व्यापक स्तर पर काम शुरू होगा। इसके लिए हरियाणा राज्य परिवहन मुख्यालय ने करीब एक करोड़ का बजट भी डिपो को जारी किया है। इस बजट में बस स्टैंड के चारों तरफ की दीवारों को नया लुक दिया जाएगा और प्रवेश व निकासी मुख्य द्वार पर कैटल कैचर लगाए जाएंगे, ताकि लावारिस पशु बस स्टैंड परिसर में नहीं घुस सकें। इसी के साथ बस स्टैंड पर यात्रियों के लिए पीने के पानी की भी पुख्ता व्यवस्था होगी।
भिवानी के रोहतक रोड स्थित नए बस स्टैंड की नींव 1998 में रखी गई थी। 12 अगस्त 2000 को नए बस स्टैंड की शुरूआत की गई थी। बस स्टैंड की स्थापना के दौरान ही इसकी सीवर लाइन में गंदे पानी की निकासी की व्यवस्था पिछले हिस्से में की थी। वहीं, मुख्य सीवर लाइन बस स्टैंड के सामने मुख्य सड़क पर थी। ऐसा इसलिए हुआ था, क्योंकि औद्योगिक सेक्टर में बस स्टैंड के पिछले हिस्से में वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बना हुआ था। बस स्टैंड के गंदे पानी को उसी में निकासी करना था, लेकिन यह प्लांट कई दशकों तक नहीं शुरू हुआ। जिसकी वजह से बस स्टैंड पर ठप सीवर व्यवस्था ने परेशानी स्थायी का रूप ले लिया। इसकी वजह से शौचालय भी बदहाल रहने लगे। अब रोडवेज प्रशासन ने नए सिरे से बस स्टैंड परिसर की पुरानी सीवर लाइन की लेवलिंग कराने का काम शुरू किया है। इसी के साथ बस स्टैंड के चारों तरफ की दीवारों को भी नया लुक दिया जाएगा।
विज्ञापन

बस स्टैंड पर बनेगी नई पार्किंग की व्यवस्था
मुख्यालय से बजट मिलने के बाद नया बस स्टैंड पर वाहन पार्किंग की भी व्यवस्था की जाएगी। नई जगह पार्किंग बनाई जाएगी, जिसके बाद रोडवेज की आमदनी भी बढ़ेगी। फिलहाल बस स्टैंड पर छोटी सी वाहन पार्किंग हैं, जिसमें ज्यादा वाहन नहीं खड़े हो सकते हैं। ऐसे में यात्रियों को छोड़ने के लिए आने वाले लोग अपने वाहनों को मनमर्जी से यहां खड़े कर जाते हैं, जिससे रोडवेज कर्मचारियों व यात्रियों को भी परेशानी होती है।
बस स्टैंड के पार्कों की होगी कायापलट
बस स्टैंड के अंदर करीब तीन पार्क व ग्रीन बेल्ट हैं। जिसकी भी कायापलट की जाएगी। बस स्टैंड की ग्रीन बेल्ट के अंदर गंदगी पड़ी रहती है, जिसकी जगह नए पेड़ पौधे लगाए जाएंगे और इसका नियमित रखरखाव भी कराया जाएगा। जिससे यात्रियों को भी बस स्टैंड परिसर हरा भरा नजर आएगा।
बारिश में टपकती है बस स्टैंड की मुख्य छत
बारिश के दौरान बस स्टैंड की मुख्य छत भी पटकती है। जिसकी वजह से भी यात्रियों को परेशानी होती है। छत टपकने से यहां लगी एलईडी के खराब होने का खतरा भी बना है। बजट से बस स्टैंड की मुख्य छत भी ठीक कराई जाएगी।
एक करोड़ का बजट आ गया है
परिवहन मुख्यालय से करीब एक करोड़ का बजट डिपो के पास आ चुका है। इस बजट से बस स्टैंड का जीर्णोद्धार कराया जाएगा। जिसमें बस स्टैंड की सीवर व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था, पार्किंग के साथ साथ मुख्य गेट को भी नया लुक दिया जाएगा।
विज्ञापन

-पवन कुमार, संस्थान प्रबंधक बस स्टैंड भिवानी।
विभिन्न कार्य कराए जाएंगे
रोडवेज प्रशासन ने बेहतर यात्री सुविधाओं के साथ-साथ बस स्टैंड के जीर्णोद्धार के कार्य के लिए भी बजट दिया है। इस बजट के तहत विभिन्न कार्य कराए जाएंगे, जिसके बाद यहां आने वाले यात्रियों को और अधिक बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।
-दीपक कुंडू, महाप्रबंधक, भिवानी डिपो, हरियाणा राज्य परिवहन विभाग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें