फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: बहल के आदित्य श्योराण ने स्टेट लेवल स्विमिंग में जीता गोल्ड मेडल

Sat, 27 Jul 2024 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
आदित्य श्योराण को मेडल व प्रशस्ति पत्र देते हुए आयोजक।
विज्ञापन
बहल। कस्बे के आदित्य श्योराण ने अंबाला में स्टेट लेवल स्विमिंग में स्वर्ण पदक हासिल किया है। आदित्य ने यह सफलता इवेंट में बैक स्ट्रोक 200 मीटर में प्राप्त की है। आदित्य की सफलता पर कस्बे में खुशी का आलम है।
विज्ञापन

आदित्य श्योराण ने अंबाला में आयोजित स्टेट लेवल स्विमिंग में भाग लिया था। उसने बैक स्ट्रोक में 200 मीटर की प्रतिस्पर्धा में शुक्रवार को अपने प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ियों को पछाड़ते हुए गोल्ड मेडल हासिल किया। आदित्य श्योराण मूल रूप से चैहड़ कलां निवासी व हाल बहल निवासी है। आदित्य की सफलता पर उसके दादा ईश्वर सिंह श्योराण ने कहा कि आदित्य शुरू से ही खेलों के प्रति जुझारू रहा है। आदित्य श्योराण ने भिवानी के बाल भवन में जिलास्तरीय प्रतियोगिता में भी गोल्ड मेडल जीता था। आदित्य श्योराण ने इससे पहले बहादुरगढ़ में 1500 मीटर इवेंट में सिल्वर मेडल जीता था। आदित्य श्योराण की सफलता पर सुरेश पुनिया सुरपुरा, राहुल शर्मा, पवन यादव नूनसर, राजेश आर्य, रणसिंह गाढ़ा, मुकेश शर्मा ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें