भिवानी। ऑटो व ई-रिक्शा का 10 व 15 रुपये किराया लिया जाएगा। यह बात भिवानी थ्री व्हीलर रेहड़ी एवं फुटपाथ एसोसिएशन के प्रधान रामनिवास शर्मा ने विभिन्न सामाजिक संगठनों की बैठक को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि वह जनता के साथ हैं। उन्होंने कहा कि एसोसिएशन प्रत्येक ऑटो व ई-रिक्शा पर बुजुर्गों एवं बच्चों का 10 रुपये किराया व आम किराया 15 रुपये स्टीकर लगाएगी। अगर किसी ने भी स्टीकरों को फाड़ा तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
उन्होंने बताया कि बढ़े हुए किराये को लेकर उन्होंने मुख्यमंत्री, मुख्यसचिव व आयुक्त को ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने बताया कि उपायुक्त के आदेशों के बाद भी कुछ ऑटो व ई-रिक्शा चालक उपायुक्त के आदेशों की धज्ज्यिां उड़ा रहे हैं। उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से ऑटो व ई-रिक्शा चालकों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने और ट्रैफिक एसएचओ का तबादला करने सहित ट्रैफिक पुलिस द्वारा अवैध किराया लेने वाले ऑटो व ईरिक्शा चालकों के खिलाफ कड़ी सख्ती बरतने की मांग की। उन्होंने कहा कि अगर वे अपनी हरकतों से बाज नहीं आए तो एसोसिएशन आम जनता के साथ मिलकर अवैध किराया वसूलने वाले ऑटो व ईरिक्शा चालकों से आरपार की लड़ाई लड़ने पर मजबूर होगी। इस अवसर चंद्रप्रकाश, चंद्रशेखर, सुरेश, राधेश्याम, रामकुमार, राजेंद्र शर्मा, महासुक, रवि, उज्ज्वल, राकेश, रोहित, अशोक, गोपाल, उमेद, उपेंन्द्र, शंकर लाल व मोहन लाल उपस्थित थे।
उपायुक्त के आदेशों की धज्जिया उड़ा रहे हैं ऑटो व ई-रिक्शा चालक
जिला प्रशासन ने आम जनता का किराया 15 रुपये व बुजुर्गों व स्कूली बच्चों का किराया 10 रुपये किया हुआ है। रोजाना आम जनता जिला प्रशासन को शिकायत करती है कि इन पर रोक लगाए, प्रशासन ने जनता की शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए पूर्ण रूप से रोक लगा दी लेकिन ऑटो व ई-रिक्शा चालकों में ज्यादातर असामाजिक तत्व हैं जोकि कानून कायदे नहीं मानते वे सरे आम उपायुक्त के आदेशों व कानून की धज्जियां उड़ा रहे हैं। यह आरोप शहरवासी संतलाल, लीलूराम, राधेश्याम, तरूण, बीरखा राम, रोहताश, मांगे, रूप, संदीप, जोगेंद्र ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपते हुए लगाए। उन्होंने कहा कि ऑटो व ईरिक्शा चालक किराए के नाम पर उन्हें तंग करते हैं।