फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नप चेयरमैन और ठेकेदार की दो कॉल रिकॉर्डिंग वायरल, भुगतान को लेकर विवाद

विज्ञापन
पायुक्त से सुरक्षा मांगने पहुंचीं रामअवतार ठेकेदार के परिवार की महिलाएं। संवाद - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
भिवानी। नगर परिषद चेयरमैन रणसिंह यादव और ठेकेदार रामअवतार के विवाद में हर रोज नई चीजें सामने आ रही हैं। मंगलवार को दो ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए। इन ऑडियो में पहले रामअवतार ठेकेदार और बाद में चेयरमैन एक-दूसरे को गालियां देते सुनाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि पहले जो कॉल रिकॉर्डिंग वायरल हुई थी, उसे साथ छेड़छाड़ की गई है। हालांकि किसी भी स्तर से दोनों में से कोई भी कॉल रिकॉर्डिंग सही होने की पुष्टि नहीं हुई है। ये ऑडियो पूरा दिन शहर में चर्चा का विषय बने रहे।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर लगभग दो बजे एक कॉल रिकॉर्डिंग शहर के व्हाट्सएप ग्रुपों में वायरल हो जाती है। इसमें रामअवतार ठेकेदार चेयरमैन के पास कॉल करता है और पेमेंट करने के लिए कहता है। चेयरमैन उन बिलों को फर्जी बताते हैं। इसी दौरान दौनों की कहासुनी हो जाती है। चेयरमैन कहते हैं कि रात के समय उनके पास कॉल न करें। इसी दौरान दोनों एक-दूसरे को गालियां देना शुरू कर देते हैं। तीन घंटे बाद लगभग शाम पांच बजे एक और कॉल रिकॉर्डिंग व्हाट्सएप ग्रुपों में वायरल हो जाती है। साथ ही बताया जाता है कि पहले वाली कॉल रिकॉर्डिंग छेड़छाड़ करके तैयार की गई थी। इस कॉल रिकॉर्डिंग में शुरुआत पहले की तरह ही होती है, मगर गालियां सिर्फ चेयरमैन ही देते हैं। वे रामअवतार ठेकेदार को धमकी भी देते सुनाई पड़ रहे हैं। कॉल रिकार्डिंग में जिस भाषा का प्रयोग किया गया है, वह अखबार में छापे जाने के लायक नहीं है।
डीसी से मिलकर मांगी सुरक्षा
दूसरी ओर जानलेवा हमले के आरोपी रामअवतार ठेकेदार की पत्नी मुन्नी और परिवार की अन्य महिलाओं ने मंगलवार को उपायुक्त के साथ मुलाकात की। उन्होंने उपायुक्त को बताया कि रात के समय उनके घर के बाहर गाड़ियां चक्कर लगाती रहती हैं। गाड़ियां दिखने में पुलिस वाहन जैसी दिखाई देती हैं, मगर उनमें बैठे लोग सादे कपड़ों में होते हैं। उन पर कोई बत्ती भी नहीं लगी होती। उन्हें नहीं पता कि वे लोग कौन हैं। मगर उन्हें खतरा है कि उनके परिवार के साथ कोई भी वारदात हो सकती है। इस पर उपायुक्त ने मामले की जांच का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें