फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरवरी में कोरोना के सबसे कम 14 नए संक्रमित मिले

विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में कोरोना टेस्ट करते एलटी प्रवीण अहलावत। संवाद - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
भिवानी। जिले में सोमवार का दिन राहत भर रहा। सोमवार को फरवरी के अब तक के सबसे कम 14 मरीज सामने आए है। वहीं 36 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे हैं। जिले में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 3779 हो गया है। इनमें से 3452 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमण के फिलहाल 317 सक्रिय मरीज हैं, इनमें 296 मरीज होम आइसोलेट हैं, जबकि 21 मरीज अस्पताल में दाखिल हैं। जिले के ग्रामीण क्षेत्र में कोरोना संक्रमण के फिलहाल 236 मरीज और शहरी क्षेत्र में 81 सक्रिय मरीज हैं। सोमवार को कोरोना जांच के 1450 सैंपल नागरिक अस्पताल की लैब में भेजे हैं, जिनकी रिपोर्ट मंगलवार सुबह तक आएगी। वहीं जिले के 1244 सैंपल की रिपोर्ट अभी भी लंबित है।
जिले के 296 मरीजों को होम आइसोलेट और 21 को अस्पताल में दाखिल करवाया है। इनमें से नागरिक अस्पताल में चार, ईएसआई अस्पताल में तीन, चुघ अस्पताल में पांच, पीजीआईएमएस रोहतक में तीन, हिसार में तीन, गुरुग्राम में तीन और दिल्ली में एक संक्रमित दाखिल है। वहीं सीएचसी क्षेत्र धनाना में 28, सीएचसी कैरू में 23, सीएचसी लोहारू में 42, सीएचसी मानहेरू में 35, सीएचसी मीरान में 49, सीएचसी तोशाम में 31 और सीएचसी जमालपुर में 28 सक्रिय मरीज है।
विज्ञापन

जिले में 3381 लाभार्थियों को लगाई वैक्सीन की डोज
भिवानी। जिले में सोमवार को कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए 3381 लाभार्थियों को वैक्सीन की डोज लगाई है। इनमें से 2749 को पहली और दूसरी डोज लगाई है, जबकि 632 को बूस्टर डोज लगाई है। जिले में अबतक 849738 को पहली और 746411 को दूसरी डोज लगाई है। वही स्वास्थ्यकर्मियों, फ्रंट लाइन वर्कर और 60 साल से अधिक आयु के बुजुर्गों को 5893 बूस्टर डोज लगाई है। सोमवार को स्वास्थ्यकर्मियों को एक, फ्रंट लाइन वर्कर को सात, 15 से 17 आयुवर्ग के किशोरों को 1858 डोज, 18 से 44 आयुवर्ग के लाभार्थियों को 1160 डोज, 45 से 60 आयुवर्ग के लाभार्थियों को 122 डोज और 60 साल से अधिक आयु के लाभार्थियों को 233 डोज लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें