भिवानी। वैश्य महाविद्यालय में तीन दिवसीय यूनिफेस्ट-2022 के दूसरे दिन रंगारंग प्रस्तुतियां दी गईं। समारोह के सह संयोजक प्रोफेसर धीरज त्रिखा एवं आयोजन सचिव डॉ. अनिल तंवर ने बताया कि 36 विधाओं में विभिन्न महाविद्यालयों के लगभग 600 विद्यार्थी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता का समापन वीरवार को होगा।
नाटक के माध्यम से बताया कैसे टूटते हैं परिवार
सांस्कृतिक कार्यक्रमो की प्रस्तुतियों के बीच डॉ. हरिकेश एवं डॉ. प्रोमिला की शायरी ने खूब तालियां बटोरी। युवा कलाकार अमित बडाला ने पुराने गीत मेरे सपनों की रानी कब आयेगी तूं एवं मिमिक्री की बेहतरीन प्रस्तुति दी। महाविद्यालय परिवार के सदस्य अभिषेक कौशिक ने गीत जिंदगी का सफर है, ये कैसा सफर गाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। वन एक्ट प्ले में कोड एम की टीम ने गिरीश कर्नाड द्वारा रचित एकांकी नाटक नागमंडल यश केजरीवाल के निर्देशन में करवाया गया। कोड डी की टीम ने नाटक के माध्यम से लड़कियों के बंधन को तोड़ती तस्वीर पेश की। कोड जेड की टीम ने नाटक के माध्यम से नशे के कारण टूटते परिवारों का मार्मिक चित्रण पेश किया। इसके अलावा कोड बी, जी, क्यू ने भी नाटक में अपनी बेहतरीन प्रस्तुति दी।
कार्यक्रमों की शृंखला में स्टेज एक पर वन एक्ट प्ले हिंदी मे 6, मिमिक्री में 3, क्लासिकल डांस में 3 तथा माइम में 6 ने अपनी प्रस्तुति दी। स्टेज दो पर पाश्चात्य शैली में एकल रूप से वेस्टर्न वोकल सोलो में 5, वेस्टर्न इंस्ट्रूमेंटल में 4, वेस्टर्न ग्रुप सांग में 4 और लाइट म्यूजिक, गीत, भजन और गजल में 6 ने प्रस्तुति दी। स्टेज तीन पर पंजाबी कविता पाठ में 12, भाषण प्रतियोगिता में 12, हिंदी कविता पाठ प्रतियोगिता में 16 ने प्रस्तुति दी। स्टेज चार पर कोलाज में भारत में चुनाव विषय पर 13, कार्टूनिंग में जीवन की सामान्य विपत्तियां विषय पर 10 व ऑन द स्पॉट पेंटिंग में 14 व मेहंदी में 18 प्रतिभागियों ने बेहतरीन प्रस्तुति दी।
बुधवार को हुए कार्यक्रम में मुख्य रूप से वैश्य महाविद्यालय ट्रस्ट के प्रधान शिवरतन गुप्ता, महासचिव डॉ. पवन कुमार बुवानीवाला, प्रबंध समिति के महासचिव सुरेश कुमार गुप्ता, पूर्व मुख्यमंत्री बंसीलाल की पुत्री सविता श्योराण, डॉ. शिव कांत शर्मा एवं एडवोकेट सुरेंद्र जैन ने शिरकत की। कार्यक्रम के ओबजर्वर पूर्व सचिव युवा कल्याण विभाग डॉ. सतबीर सिंह एवं डॉ शमशेर अहलावत थे। वैश्य महाविद्यालय प्रबंध समिति के कोषाध्यक्ष बृजलाल सर्राफ ने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति के अनुरूप संस्कारी बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें।
डीन विद्यार्थी कल्याण डॉ. सुरेश मलिक ने कहा कि शिक्षा के साथ विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से हो यही विश्वविद्यालय का प्रमुख ध्येय है। बतौर विशिष्ठ अतिथि चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद की डीन विद्यार्थी कल्याण डॉ. ज्योति श्योराण ने कहा कि विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय इस बड़े एवं सफल आयोजन के लिए बधाई के पात्र हैं। विश्वविद्यालय की युवा कल्याण विभाग की सचिव एवं प्रभारी डॉ. आशा पूनिया ने कहा कि विश्वविद्यालय द्वारा हर वर्ष युवा महोत्सव का आयोजन किया जाता है, जिसकी मेजबानी विश्वविद्यालय से संबंधित कॉलेजो द्वारा की जाती है और यह विश्वविद्यालय का तीसरा युवा महोत्सव है। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ संजय गोयल ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से युवा शक्ति को एक नई दिशा मिलती है। जिसके बल पर वो शिक्षा के साथ-साथ अन्य सांस्कृतिक गतिविधियों में भी अपना परचम लहराते हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष शंकर धुपड, हर्षवर्धन मान, बृजपाल परमार, प्राचार्य दिनेश गाबा, पूर्व प्राचार्य डॉ. एसएन शर्मा, डॉ. बुद्धदेव आर्य, डॉ. दीवान सिंह राजन, डॉ. अल्का शर्मा, डॉ. एवी शर्मा, डॉ. माया यादव, समाज सेवी राधेश्याम बुवानीवाला, कमलेश चौधरी, ऋषि शर्मा उपस्थित थे।
वैश्य महाविद्यालय में आयोजित युवा महोत्सव में शास्त्रीय नृत्य प्रस्तुत करती छात्रा। संवाद- फोटो : Bhiwani
वैश्य महाविद्यालय में आयोजित युवा महोत्सव में शास्त्रीय नृत्य प्रस्तुत करती छात्रा अन्नू। संव?- फोटो : Bhiwani