फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा: मॉडल संस्कृति स्कूलों में प्रवेश के लिए आवेदन पांच अप्रैल से, 26 को निकाला जाएगा ड्रॉ

Sun, 03 Apr 2022 10:42 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, तोशाम, भिवानी (हरियाणा)

सार

नए शिक्षा सत्र का दाखिला शेड्यूल जारी कर दिया गया है। पुराने विद्यार्थियों की फीस नहीं लगेगी जबकि नए विद्यार्थियों को फीस देनी होगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा सरकार ने सीबीएसई बोर्ड से संबद्ध राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूलों में नए शिक्षा सत्र 2022-23 के लिए दाखिले का शेड्यूल जारी किया है। दाखिला शेड्यूल के अनुसार राजकीय मॉडल संस्कृति प्राइमरी स्कूल व राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में कक्षा पहली, छठी, 8वीं व 11वीं कक्षा में दाखिला के लिए पांच अप्रैल से दाखिला प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

विज्ञापन


इस दाखिला प्रक्रिया के तहत इन कक्षाओं में दाखिला लेने के इच्छुक विद्यार्थी 25 अप्रैल तक स्कूल मुखिया के पास अपने आवेदन जमा करवा सकते हैं। इसके बाद 26 अप्रैल को ड्रॉ निकाला जाएगा और एक मई को दाखिले दिए जाएंगे। इसके बाद सीट खाली रहने की स्थिति में दाखिले का दूसरा चरण शुरू होगा। सीबीएसई बोर्ड से संबद्ध इन स्कूलों में नए शिक्षा सत्र 2022-23 में कक्षा पहली, छठी, 9वीं व 11वीं में 5 अप्रैल से दाखिला प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

एक सेक्शन में 30 सीट निर्धारित
दाखिला शेड्यूल के अनुसार कक्षा पहली के लिए एक सेक्शन में 30 सीटें निर्धारित की गई हैं। इसी प्रकार कक्षा छठी के लिए एक सेक्शन में 35 सीटें और कक्षा 9वीं व 11वीं के लिए 40-40 सीटें निर्धारित की गई हैं। इन सीटों पर 1.80 लाख रुपये सालाना से कम आय वाले परिवारों के बच्चों के लिए 20 प्रतिशत सीटें आरक्षित की गई हैं।
विज्ञापन


इसी प्रकार 1.80 से 2.40 लाख रुपये सालाना आय वाले परिवारों के बच्चों के लिए 10 प्रतिशत सीटें आरक्षित की गई हैं। पहली, छठी, नोवीं व 11वीं कक्षाओं को छोड़कर बाकी कक्षाओं में रिक्त सीटों के अनुसार दाखिले लिए जाएंगे। इसके अलावा एससी वर्ग के बच्चों के लिए प्रत्येक सेक्शन में तीन, बीसीए के लिए दो, बीसीबी के लिए एक तथा अनाथ, दिव्यांग व एचआईवी ग्रस्त बच्चों के लिए दो सीटें आरक्षित की गई हैं। हालांकि स्कूल मैनेजमेंट कमेटी अभिभावकों व शिक्षकों के साथ बैठक कर दो पारियों में स्कूल लगवाकर सेक्शनों की संख्या बढ़वा सकती है, परंतु इसके लिए बच्चों की संख्या पर्याप्त होना जरूरी है।

ये रहेगा दाखिला शुल्क व मासिक फीस
विद्यालय शिक्षा निदेशालय की ओर से जारी किए दाखिला शेड्यूल के अनुसार प्राथमिक स्कूलों में प्रवेश पाने वाले बच्चों को एकमुश्त दाखिला शुल्क 500 रुपये और पहली से तीसरी कक्षा तक मासिक फीस 200 रुपये और चौथी-पांचवीं के लिए 250 रुपये देनी होगी। इसी प्रकार कक्षा छठी, 9वीं व 11वीं के बच्चों को एकमुश्त दाखिला शुल्क 1000 रुपये और कक्षा छठी से 8वीं तक 300 रुपये, 9वीं के लिए 400 रुपये और 11वीं के लिए 500 रुपये मासिक फीस निर्धारित की गई है।

पुराने छात्रों को नहीं देनी होगी रजिस्ट्रेशन फीस
जो विद्यार्थी पहले से ही राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में पढ़ रहे हैं, उनको रजिस्ट्रेशन नहीं देनी पड़ेगी। प्राचार्य शिवकुमार ने बताया कि पांच से 25 अप्रैल तक दाखिले के लिए एप्लीकेशन लिए जाएंगे। 26 को दाखिले के लिए ड्रॉ निकाला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें