फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंप्यूटर को वैदिक संस्कृत में दक्ष करेंगी भेरा की अनु आर्या

विज्ञापन
विज्ञापन
तोशाम (भिवानी)। संस्कृत के साथ अंग्रेजी और वेदों संग विज्ञान की मर्मज्ञ गुरुकुल की छात्रा अब कंप्यूटर को संस्कृत में दक्ष करेंगी। इस विषय पर शोध के लिए आईआईटी मुंबई से उन्हें बुलावा आया है।
विज्ञापन

गांव भेरा की अनु आर्या ने अमरोहा के चोटीपुरा स्थित श्रीमद दयानंद कन्या गुरुकुल महाविद्यालय में कक्षा छह में प्रवेश लेकर यहां से स्नातक करने के बाद उन्होंने एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय से संस्कृत में एमए (2018) किया। वर्ष 2020 में इसी विश्वविद्यालय से अंग्रेजी विषय में एमए किया। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग से वह संस्कृत से नेट व जूनियर रिसर्च इंडियन साइंस एंड टेक्नोलाजी इन फेलोशिप उत्तीर्ण हैं। अनु संस्कृत के विषय के साथ हिंदी, अंग्रेजी व संस्कृत तीनों विषयों में पारंगत हैं। इस समय वह पीएचडी की तैयारी के साथ ही विश्वविद्यालय में पढ़ा भी रही हैं। उन्होंने दो माह पूर्व आईआईटी मुंबई से मैथमेटिकल इन संधि टॉपिक पर शोध के लिए साक्षात्कार दिया था। सेल फॉर इंडियन साइंस एंड टेक्नोलॉजी इन संस्कृत के विषय विशेषज्ञों के साथ गहन प्रश्नोत्तर में प्रदर्शन के बाद आईआईटी ने शोध की हरी झंडी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें