देश के गृह मंत्री अमित शाह आज को लोहारू विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी जेपी दलाल के पक्ष में बहल के खेल स्टेडियम में रैली में पहुंचे। अमित शाह की प्रदेश में यह पहली रैली रही। अमित शाह ने स्टार प्रचारक के तौर पर प्रदेश में चुनाव प्रचार की शुरुआत की।
अभी-अभी हम एक योजना लेकर आए हैं अग्निवीर की। ये कांग्रेस वाले राजनीति कर रहे हैं। ये कांग्रेस वाले इस योजना के लिए अफवाह फैला रहे हैं। हम अग्निवीरों को 20 प्रतिशत आरक्षण दे रहे हैं। पेंशन वाली नौकरी बीजेपी देने जा रही है, लेकिन ये कांग्रेस के लोग ये अफवाह फैला रहे हैं कि इन अग्निवीरों का क्या होगा। ये सिर्फ झूठ बोलते हैं। मैं ये गारंटी देता हूं कि कोई भी अग्निवीर बिना नौकरी नहीं रहेगा।
अमित शाह बोले कि कांग्रेस ने हरियाणा को क्या दिया
उन्होंने कहा मैं हुड्डा साहब से पूछना चाहता हूं, वोट मांगने का अधिकार सबको है, लेकिन हिसाब भी देना पड़ता है, अकाउंट भी देना पड़ता है। आप 10 साल रहे, ऊपर भी यूपीए की सरकार थी, हरियाणा को क्या दिया, केवल 41000 करोड़ रुपये दिए। मोदी जी ने 10 साल में 1 लाख 43000 करोड़ रुपया हरियाणा को दिया।
आरक्षण को किसी को भी छूने नहीं देंगे: अमित शाह
केंद्रीय मंत्री ने कहा राहुल बाबा ने अमेरिका में बयान दिया है कि हिंदुस्तान की सरकार आरक्षण को हटा देगी। मैं आपको यह कहकर जाता हूं कि जब तक हमारी सरकार है आरक्षण को किसी को भी छूने नहीं देंगे।
अकेले भिवानी जिले के किसानों को मोदी जी ने 247 करोड़ रुपये देने का काम किया है। 6 लाख 49 हजार लोगों का 5 लाख तक पूरा खर्चा स्वास्थ्य के क्षेत्र में माफ किया है। अब सरकार ने इसमें भी आय सीमा को खत्म कर दिया है, अब सभी 70 साल से ऊपर के व्यक्ति को फ्री इलाज सरकार दे रही है।
सीएम नायब सैनी ने किया अमित शाह का स्वागत
आज गरीब किसान का बेटा हरियाणा का मुख्यमंत्री बन गया है। रात दो बजे भी फोन करो, खड़ा मिलता है। वैसे ही हमारे जेपी दलाल विधायक हैं, रात को 12 बजे भी किसी ने फोन कर दिया तो उसकी समस्या का समाधान होता है।
खास बात यह है कि इस बार भाजपा ने गृह मंत्री के चुनाव प्रचार के लिए शहरी क्षेत्र की जगह ग्रामीण क्षेत्र को चुना है। इससे स्पष्ट है कि भाजपा ग्रामीण क्षेत्र में अपनी पकड़ मजबूत करने की सोच से चुनाव प्रचार को धार दे रही हैै। अमित शाह की रैली के लिए जहां भाजपा ने भिवानी जिले में ठेठ ग्रामीण क्षेत्र के तौर पर लोहारू विधानसभा क्षेत्र को चुना है।