स्नातक के विभिन्न कोर्सों की पहली कट ऑफ लिस्ट में स्थान पाने वाले विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन फीस जमा करवाने के लिए 20 सितंबर तक का समय दिया गया है। वहीं दूसरी लिस्ट 22 सितंबर को जारी की जाएगी। दस्तावेज जांच कमेटी का कहना है कि शनिवार दोपहर के बाद विद्यार्थी फीस जमा करवाने में अधिक सक्रिय हुए है। पहली लिस्ट में स्थान पाने वाले विद्यार्थी अगर फीस जमा नहीं करवाते हैं तो वे दाखिले से वंचित रह जाएंगे।
शहर के राजीव गांधी राजकीय महिला कॉलेज में विभिन्न कोर्सों की कुल 1150 सीट है। इन सीट पर शनिवार को 702 यानी 61 फीसदी विद्यार्थियों ने अब तक ऑनलाइन फीस जमा करवाई है। वहीं कॉलेज प्रशासन की ओर विद्यार्थियों को दस्तावेज जमा करवाने की भी फोन के माध्यम से सूचना दी जा रही है। इसके लिए विद्यार्थियों को 10 दिन का समय दिया गया है। राजीव गांधी राजकीय महिला कॉलेज में महज एक ही दिन में 13 फीसदी विद्यार्थियों ने ऑनलाइन फीस जमा करवाई है। कमेटी का कहना है कि अंतिम तिथि के नजदीक आने पर अधिक विद्यार्थी फीस जमा करवाते है। शनिवार दोपहर बाद काफी विद्यार्थियों ने फीस जमा करवाई है।
कोर्स अनुसार सीट व एडमिशन की जानकारी
कोर्स सीट एडमिशन
बीए 640 411
बीकॉम 180 138
बीसीए 120 31
बीएससी नॉन मेडिकल एंड कंप्यूटर एपलिकेशन 210 122
स्नातक की पहली कट ऑफ लिस्ट में नाम आने वाले विद्यार्थी 20 सितंबर तक ही ऑनलाइन फीस जमा करवा सकते है। दस्तावेज जमा करवाने के लिए भी विद्यार्थियों को सूचित किया गया है। विद्यार्थी समय पर कॉलेज में अपने दस्तावेज जमा करवाएं।
- डॉ. रेखा शर्मा, नोडल ऑफिसर, राजीव गांधी राजकीय महिला कॉलेज, भिवानी।