फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: पेरिस ओलंपिक कोटा से वंचित हुए सभी हरियाणवी मुक्केबाज

Wed, 13 Mar 2024 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। पेरिस ओलंपिक कोटा प्राप्त करने के लिए इटली में आयोजित किए गए विश्व ओलंपिक क्वालीफाइंग मुकाबलों में सभी हरियाणवी मुक्केबाजों को हार का सामना करना पड़ा। इससे सभी मुक्केबाजों का ओलंपिक कोटा प्राप्त करने का सपना टूट गया। सोमवार देर रात को हुए क्वार्टर फाइनल मैच में करनाल के मुक्केबाज निशांत देव का मुकाबला संयुक्त राज्य अमेरिका के मुक्केबाज जोंस उमरी के साथ हुआ। इसमें निशांत देव को 4-1 से हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

दरअसल, पेरिस ओलंपिक कोटा प्राप्त करने के लिए दो से 11 मार्च तक इटली के बस्टो अर्सिजियो शहर में विश्व ओलंपिक क्वालीफाइंग मुकाबलों का आयोजन किया जा रहा था। ओलंपिक कोटा प्राप्त करने के लिए इटली गई हरियाणवी टीम के एक महिला मुक्केबाज समेत पांच मुक्केबाजों को शुरुआती मुकाबलों में ही हार का सामना करना पड़ा था। हरियाणवी टीम में से करनाल के निशांत देव ही क्वार्टर मुकाबलों तक पहुंचने वाले एकमात्र मुक्केबाज थे। इटली में हुए मुकाबलों में सभी हरियाणवी मुक्केबाजों को हार का सामना करना पड़ा। किसी भी मुक्केबाज को ओलंपिक कोटा प्राप्त नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें