फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में एयरक्राफ्ट क्रैश: उड़ते ही दोनों इंजन अचानक बंद होने से हुआ हादसा, इंस्ट्रक्टर और ट्रेनी घायल

Thu, 12 May 2022 09:42 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)

सार

हरियाणा के भिवानी में चांग हवाई पट्टी पर दोपहर बाद करीब पौने तीन बजे हादसा हुआ। एयरक्राफ्ट खेतों में गिरने के कारण बड़ा हादसा टल गया। 
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त हुआ एयरक्राफ्ट। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के भिवानी में चांग हवाई पट्टी पर गुरुवार को दोपहर बाद प्रशिक्षण देने वाला एयरक्राफ्ट उड़ते ही क्रैश हो गया। बताया जाता है कि उसके दोनों इंजन अचानक बंद हो गए, जिस कारण यह हादसा हुआ। हादसे में इंस्ट्रक्टर और ट्रेनी को हल्की चोटें आई हैं। उन्हें उपचार के लिए दोनों को एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।

विज्ञापन


हादसा दोपहर बाद करीब पौने तीन बजे हुआ। चांग हवाई पट्टी पर फ्लाइंग ट्रेनिंग स्कूल भी है। यहां एयरक्राफ्ट में इंस्ट्रक्टर और ट्रेनी ने उड़ान भरी। बताया जाता है कि एयरक्राफ्ट करीब 70 फीट की ऊंचाई पर ही उड़ा था कि अचानक क्रैश हो गया। वह ट्रेनिंग स्कूल के परिसर स्थित खेतों में गिर गया।

जिस कारण इंस्ट्रक्टर और ट्रेनी को हल्की चोटें आईं, जबकि एयरक्राफ्ट बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना के बाद पुलिस विभाग से एएसपी हितेश कुमार, एसएचओ सदर थाना पवन शर्मा, गुजरानी चौकी इंचार्ज भूषण पहुंचे और हादसे की जानकारी ली। सिविल एविएशन विभाग हादसे की जांच अलग से करेगा। मामले में एसएचओ पवन शर्मा ने बताया कि हादसे की सूचना पर वे हवाई पट्टी पर गए थे। किसी को ज्यादा गंभीर चोट नहीं आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें