फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर में था लंगूर, पुजारी पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। विद्यानगर के एक मंदिर में वन्य प्राणी होने की सूचना पर वन्य प्राणी विभाग ने छापा मारा। जहां टीम को लंगूर बंदर मिला। विभाग ने पुजारी के खिलाफ वाइल्ड एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

मामला बुधवार दोपहर का है। वन्य प्राणी विभाग को सूचना मिली थी कि विद्यानगर के एक मंदिर में तांत्रिक विद्या हो रही है और इसमें जंगली जानवरों का प्रयोग किया जा रहा है। जिसके बाद वन्य प्राणी विभाग की टीम वहां पहुंची। टीम ने वहां एक लंगूर बरामद किया। टीम ने लंगूर को कब्जे में ले लिया और पुजारी के खिलाफ केस दर्ज किया। लंगूर को टीम चिड़ियाघर लेकर पहुंची। जहां वीरवार को उसकी मेडिकल जांच होगी। जिसके आधार पर आगामी निर्णय लिया जाएगा। अगर लंगूर फिट है तो उसे जंगलों में छोड़ा जाएगा और अनफिट है तो उसका इलाज होगा। वन्य प्राणी विभाग के निरीक्षक ज्योति कुमार ने बताया कि पुजारी के खिलाफ वाइल्ड एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें