फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध कब्जे हटवाने पहुंचा प्रशासन, मंढ़ाणा में तनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। गांव मंढाणा में पिछले सौ वर्षों से शामलात भूमि पर काबिज करीब 17 परिवारों के मकान हटाने के लिए शुक्रवार को प्रशासन की टीम गांव में पहुंची और मकानों को हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई। इस दौरान प्रशासनिक टीम के साथ भारी संख्या में पुलिस बल भी मौजूद रहा। प्रशासन और पुलिस टीम की कार्रवाई के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया है। वहीं शुक्रवार को कुछ परिवारों ने अपने मकान स्वयं ही हटाने शुरू कर दिए हैं, ताकि सामान का नुकसान न हो।
विज्ञापन

ग्रामीण ईश्वर शर्मा, जयकिशन शर्मा, बजरंगलाल शर्मा, रामलाल शर्मा, जयसिंह, राजबीर, सतीश, रोहताश पूर्व सरपंच, सुरेश शर्मा, सुभाष, जयकिशन, महेंद्र, रमेश, जगदीश, कर्मवीर, गीता, माया, कस्तूरी, चमेली, सुनीता, मीना, संतोष, बिमला, मीना, सुदेश, मोनी ने बताया कि 1952 में गांव 250 घरों की आबादी थी। लेकिन आज गांव की फीरनी के बाहर करीब 70 फीसदी आबादी आबाद हो चुकी है। इसके साथ ही गांव में अब करीब ढ़ाई हजार मकान बन चुके हैं। करीब सौ साल पहले गांव में कुछ लोगों को आबाद करने के लिए जगह दी गई थी। जिनके अब कई घर यहां आबाद हो चुके हैं। उस समय बसाए गए लोगों के पास कोई रजिस्ट्री नहीं हैं, इसी वजह से मामला न्यायालय तक जा पहुंचा।
जाम लगाने की बात कही तो पुलिस ने दी चेतावनी -
गांव के ही कुछ लोगों ने कहा कि अगर इन लोगों के मकान तोड़े गए तो ये सब जाटू लुहारी के पास सड़क पर जाम लगाकर बैठ जाएंगे। इस पर पुलिस अधिकारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि किसी को जाम लगाने का अधिकार नहीं है। अगर किसी ने भी जाम लगाया या कानून को अपने हाथ में लिया तो उनके साथ सख्ती से निपटा जाएगा। इस पर जाम लगाने की बात कहने वाले लोग शांत हो गए।
विज्ञापन

कहां जाएंगी गर्भवती महिलाएं और छोटे बच्चे
लोगों ने कहा कि जिन मकानों को तोड़ा जा रहा है, उनमें गर्भवती महिलाएं और छोटे बच्चे भी रहते हैं। कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। ऐसे में वो कहां जाएंगे। उनके पास सिर ढंकने के लिए और कोई आसरा नहीं है। लोगों का कहना है कि अगर उनके मकान तोड़े जा रहे हैं तो सरकार को उनके सिर ढंकने की व्यवस्था भी करनी चाहिए।
वर्जन
कोर्ट के आदेशों के बाद प्रशासन की टीम गांव मंढाणा में शामलात भूमि से अवैध कब्जे हटवाने पहुंची थी। जो लोग कोर्ट से हार चुके हैं, उनकी जगहों को कब्जा मुक्त कराया जा रहा है।
विज्ञापन

नितिन यादव, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी भिवानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें