फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी और सौतेली बेटी की हत्या का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। गांव सैय में पत्नी और सौतेली बेटी की हत्या के मामले में आरोपी को सदर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर एक दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है।
विज्ञापन

गांव सैय में गत 27 मार्च को एक व्यक्ति द्वारा अपनी पत्नी और सौतेली बेटी को घर के अंदर जलाकर मार डालने की सूचना सदर पुलिस को मिली थी। पुलिस ने मामले की गंभीरता से लिया और मौके पर पहुंचकर मां बेटी के शवों को कब्जे में लिया और महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए। मृतका के पिता हरिपाल की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने आरोपी पति व सास के खिलाफ हत्या की धाराओं के तहत केस दर्ज किया था। गुजरानी पुलिस चौकी के प्रभारी भूषण कुमार ने महिला व उसकी बेटी की हत्या के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सतपाल निवासी सैय के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर एक दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया। पुलिस पूछताछ में आरोपी सतपाल ने बताया कि उसकी पत्नी को उसके पहले पति से एक लड़की थी। अक्सर उस लड़की को घर में रखने पर पति-पत्नी के बीच आपसी विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते 27 मार्च को आरोपी ने अपनी पत्नी व सौतेली बेटी की हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें