फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: स्कॉर्पियो गाड़ी पलटने से दो दोस्तों की मौत, सड़क पर अचानक कुत्ता आने से खोया संतुलन

Tue, 11 Jun 2024 07:56 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)

सार

अनियंत्रित होकर पलटने से स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार दो दोस्तों की मौत हो गई। सावन का भिवानी तो कर्ण के शव का हिसार में पोस्टमार्टम हुआ। गम में जमालपुरा का बाजार बंद रहा। दो बहनों के इकलौते भाई के जाने से गांव में मातम पसरा है। तीसरे युवक की हालत भी गंभीर बनी है।
विज्ञापन
accident - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के भिवानी के गांव जमालपुर में सोमवार शाम को सड़क पर अचानक कुत्ता आगे आने से स्कॉर्पियो गाड़ी असंतुलित होकर पलट गई। इसमें सवार दो दोस्तों की मौत हो गई। वहीं तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर घायल का हिसार स्थित निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। मंगलवार को मृतकों में एक युवक के शव का भिवानी के जिला नागरिक अस्पताल तो दूसरे युवक के शव का हिसार में पोस्टमार्टम हुआ। गाड़ी में सवार सभी पांचों आपस में दोस्त थे।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जमालपुर निवासी कर्ण, सावन, धीरव और पारस उर्फ नवी अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी को लेकर अपने दोस्त तुषार निवासी रतेरा के मामा के घर जमालपुर आया हुआ था। इन सभी को साथ लेकर अपने गांव जमालपुर से तोशाम की ओर जा रहा था।

जमालपुर से निकलते ही तोशाम की ओर दो किलोमीटर दूर जाते ही सड़क पर अचानक कुत्ता आने से गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और गाड़ी सड़क के किनारे खेतों में जाकर कई पलटी खाकर पलट गई। गाड़ी में बैठे पीछे वाली सीट पर सावन, कर्ण व धीरव गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने उन पांचों को गाड़ी से निकालकर तोशाम सरकारी अस्पताल में ले गए।
विज्ञापन


वहीं दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल सावन को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया और कर्ण व धीरव की गंभीर हालात को देखते हुए हिसार रेफर कर दिया। लेकिन होनी को और ही मंजूर था। कर्ण ने भी हिसार पहुंचते ही दम तोड़ दिया। वहीं दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल धीरव का हिसार के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।

घटना की सूचना पुलिस में दी गई। पुलिस ने दोनों युवकों के शवों को कब्जे में लेकर कर्ण का हिसार के सामान्य अस्पताल और सावन का भिवानी सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा कर उनके परिजनों को सौंप दिया। घटना की सूचना मिलते ही पूरे जमालपुर गांव में मातम छा गया तथा इन युवकों की मौत की सूचना मिलते ही शोक में पूरा बाजार बंद कर दिया।

दो बहनों का इकलौता भाई था करण
जानकारी अनुसार मृतक कर्ण (20) घर में दो बहनों का इकलौता भाई था। वहीं दोनों बहनों की शादियां हो चुकी है। इसके माता-पिता बुजुर्ग हैं। इस दुर्घटना में घर का चिराग बुझ गया। वहीं दूसरी और मृतक सावन (28) की डेढ़ साल पहले तोशाम में शादी हुई थी। उन्हें कोई संतान नहीं हुई थी। बताते हैं कि पिछले तीन-चार साल पहले उनके बड़े भाई की भी अचानक मौत हो गई थी। सावन तीन भाइयों में सबसे छोटा था। वह मजदूरी करके अपने माता-पिता व अपने परिवार का पालन पोषण करता था। इसके भी परिवार में बूढ़े मां-बाप जीवित हैं। सावन के बड़े भाई राजेश की करीब दो साल पहले बीमारी से मौत हुई थी। वहीं करण तीन भाइयों और पांच बहनों में छोटा था।

मृतक सावन के भाई राजबीर के बयान दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। हादसा स्कार्पियो गाड़ी के आगे अचानक सड़क पर कुत्ता आने की वजह से हुआ बताया जा रहा है। फिलहाल इस संबंध में इत्तफाकिया मौत मामले की कार्रवाई की है। -निरीक्षक जितेंद्र कुमार, एसएचओ, बवानीखेड़ा पुलिस थाना।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें