फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: पति को जान से मारने की नीयत से आए हमलावर से साहसी गर्भवती ने छीनी पिस्तौल

Wed, 15 Jan 2025 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
सीमा।
विज्ञापन
भिवानी। शहर के विद्या नगर कॉलोनी में मंगलवार की रात नौ बजे मजदूर यूनियन के राज्य प्रधान के घर में घुसकर हमलावर ने फायरिंग की। आठ माह की गर्भवती महिला ने पति को जान से मारने की नीयत से आए हमलावर से पिस्तौल छीन लिया। महिला हमलावर से भिड़ गई। इस मामले की सूचना औद्योगिक पुलिस थाने में दी गई। इस संबंध में पुलिस ने अज्ञात में हमलावर के खिलाफ हत्या के प्रयास में केस दर्ज किया है। पुलिस को दीवार में गोली धंसने के निशान भी मिले हैं। पुलिस ने आरोपी से छीनी गई पिस्तौल भी अपने कब्जे में ली है।
विज्ञापन

औद्योगिक पुलिस थाना में दी शिकायत में कीर्ति नगर के सामने वाली गली विद्या नगर निवासी रमेश चोपड़ा ने बताया कि उनकी जिला न्यायालय परिसर के समीप ऑनलाइन फोटो स्टेट की दुकान है। मंगलवार रात करीब नौ बजे वह पत्नी और परिवार के साथ घर पर था। उनकी मां घर के बाहर मटर के छिलके डालने के लिए गई थीं।
इसी दौरान एक युवक उनके मकान में घुस गया। रमेश चोपड़ा ने बताया कि हमलावर ने कमरे के अंदर पहुंचकर उनकी तरफ पिस्तौल तान दी।युवक ने फायर किया। इसी दौरान रमेश की पत्नी सीमा चोपड़ा वहां आ पहुंची। फायरिंग रमेश की तरफ की थी। हालांकि गोली रमेश के पास से होकर सीधी दीवार में जा लगी। हमलावर के दूसरी बार फायर करने पर सीमा चोपड़ा उससे भिड़ गई। महिला ने आरोपी के हाथ से पिस्तौल छीन ली। इसके बाद हमलावर भाग गया। वारदात की सूचना मिलते ही औद्योगिक पुलिस थाना की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके पर क्राइम सीन टीम को भी बुलाया। इसके बाद पुलिस को वारदात स्थल से आरोपी की पिस्तौल को भी कब्जे में लिया।
विज्ञापन

पुलिस ने की रमेश से रंजिश को लेकर पूछताछ
घर पर जानलेवा हमला की वारदात के बाद रमेश चोपड़ा से पुलिस ने किसी रंजिश बारे में पूछताछ की। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। हालांकि रमेश ने पुलिस के सामने किसी से कोई पुरानी रंजिश नहीं स्वीकारा है। पुलिस को उसने बताया कि मजदूरों की कॉपी बनवाने के दौरान कई लोगों से उसका विवाद जरूर हो जाता है।
पुलिस ने रमेश चोपड़ा की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस इस मामले में विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए गहन जांच में जुटी है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

-सुमित कुमार, प्रबंधक, औद्योगिक पुलिस थाना भिवानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें