नागरिक अस्पताल के वॉररूम में कोरोना रोधी वैक्सीन लगाते हुए स्वास्थ्य कर्मी। संवाद
- फोटो : Bhiwani
भिवानी। स्वास्थ्य विभाग कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए वैक्सीनेशन अभियान चला रहा है। बुधवार को सरकार के निर्देशानुसार 12 से 14 आयुवर्ग के बच्चों को भी कोरोनारोधी टीके लगाने शुरू किए है। इनमें बुधवार को महज नौ तो वीरवार को 20 बच्चों ने ही वैक्सीन की डोज लगवाई है। वहीं वीरवार को नागरिक अस्पताल सहित अन्य सभी केंद्रों को मिलकर कुल 330 लोगों ने कोरोना से बचाव का टीका लगवाया।
जिले में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए 849237 को पहली, जबकि 766667 को दूसरी डोज लगाई है। इनमें से 5358 स्वास्थ्यकर्मियों को पहली और 5601 को दूसरी डोज लगाई है। फ्रंट लाइन वर्कर में 4950 को पहली और 4900 को दूसरी डोज लगाई है। वहीं 12 से 14 आयुवर्ग के बच्चों को 29 डोज, 15 से 18 आयुवर्ग के किशोरों में 45272 को पहली और 27847 को दूसरी डोज, 18 से 44 आयुवर्ग के युवाओं में 103884 को पहली और 464027 दूसरी डोज, 45 से 60 आयुवर्ग के लाभार्थियों में 172210 को पहली और 162388 को दूसरी डोज और 60 से अधिक आयु के लाभार्थियों में 133500 को पहली और 129669 को दूसरी डोज लगाई है। वहीं जिले में अबतक 7296 को एहतियात डोज लगाई है।
कोरोना का एक नया मरीज मिला, आठ स्वस्थ
भिवानी। जिले में वीरवार को कोरोना का एक नया मरीज मिला है, जबकि आठ मरीज स्वस्थ हुए हैं। कोरोना के फिलहाल 26 सक्रिय मरीज हैं, जिनमें से 24 मरीज ग्रामीण और दो मरीज शहरी क्षेत्र से हैं। कोरोना जांच के लिए वीरवार को 550 सैंपल नागरिक अस्पताल की लैब में भेजे हैं। हालांकि 441 सैंपल की रिपोर्ट पहले से लंबित है। कोरोना की तीसरी लहर में 4059 संक्रमित मिले हैं, जिनमें से 4021 मरीज स्वस्थ हुए हैं और 12 की मौत हुई है। संवाद
वैक्सीन जरूर लगवाएं
कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगातार वैक्सीनेेशन और जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। वैक्सीन के लाभार्थियों से अपील है कि नजदीक टीकाकरण केंद्र में जाकर वैक्सीन की डोज अवश्य लगवाएं। साथ ही कोरोना सुरक्षा नियमों का पालन करेें।
- डॉ. रघुबीर शांडिल्य, सिविल सर्जन।