फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, पीछे बैठी बुजुर्ग महिला को कुचला, बाइक चालक गंभीर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। भिवानी-दादरी मुख्य मार्ग पर गांव गोविंदपुरा पेट्रोल पंप के समीप तेज रफ्तार ट्रक ने बुधवार शाम बाइक को टक्कर मार दी। इस सड़क हादसे में बाइक के पीछे बैठी एक बुजुर्ग महिला को भी ट्रक ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं, बाइक चालक को गंभीर चोटें आई। सड़क हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से भाग गया। वहीं मामले की सूचना सदर पुलिस थाना में मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की।
विज्ञापन

गांव गोविंदपुरा निवासी 32 वर्षीय नवीन ने सदर पुलिस थाने में दिए बयान में बताया कि उनका रिश्तेदार बुलंदशहर निवासी संजू उनके घर आया हुआ था। बुधवार को संजू उनकी बाइक लेकर उसकी मां रतनी देवी को पीछे बैठाकर घरेलू सामान लेने के लिए भिवानी आया था। शाम को जब वे सामान लेकर वापस घर आ रहे थे तो गोविंदपुरा पेट्रोल पंप के समीप तेज रफ्तार से आ रहे एक ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी और फिर उसकी मां रतनी को कुचलते हुए आगे बढ़ गया। ट्रक चालक मौके से भाग गया वहीं हादसे की जानकारी उसे फोन पर मिली। इस सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल संजू को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया गया। सदर पुलिस थाना के जांच अधिकारी ने मृतक बुजुर्ग महिला के शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें