फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तोशाम

विज्ञापन
विज्ञापन
टोकन न मिलने पर छोटे डंपर मालिकों ने लगाया जाम
विज्ञापन

अमर उजाला
तोशाम
एचएसआईआईडीसी द्वारा पत्थर ढुलाई में जुटे वाहनों की टोकन संख्या तय करने के बाद शुक्रवार को खानक में बवाल खड़ा हो गया। पत्थर ढुलाई में लगे छोटे डंपर मालिकों एवं ग्रामीणों ने करीबन साढ़े तीन बजे हिसार-तोशाम मार्ग जाम कर जमकर प्रदर्शन किया। एचएसआईआईडीसी के अधिकारियों द्वारा समस्या का समाधान करने के आश्वासन के बाद करीबन डेढ़ घंटे बाद जाम खोल दिया गया।
पहाड़ से पत्थर ढुलाई में भारी तादाद में छोटे-बड़े डंपर-ट्राले लगे हुए हैं। जिनमें 12 टायरी से लेकर 6 टायरी ट्रालों से पत्थर ढुलाई की जा रही है। इसके चलते डंपर मालिकों में नंबर लगाने के लिए दौड़ रहती थी। इस कारण हिसार-तोशाम मार्ग पर डंपरों की लंबी कतारें लग जाती थीं और इन हालातों में मार्ग पर अधिकतर समय जाम की स्थिति रहती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार हाल ही में एचएसआईआईडीसी ने इस स्थिति से निपटने के लिए टोकन सिस्टम शुरू कर दिया। इसमें बड़े क्रेशर प्लांटों को 12 व छोटे क्रेशर प्लाटों को 6 टोकन प्रतिदिन दिए जाने का सिस्टम बनाया। ऐसी स्थिति क्रेशर मालिकों ने सीमित टोकनों में बड़ी गाड़ियों (12 टायरी व 10 टायरी) ट्रालों को ही टोकन देने शुरू कर दिए। इस सिस्टम में छोटे डंपर (6 टायरी) मालिकों को टोकन मिलना बंद हो गया। टोकन नहीं मिलने से परेशान छोटे डंपर मालिकों व ग्रामीणों ने शुक्रवार दोपहर बाद हिसार-तोशाम मार्ग अवरुद्ध कर दिया। घटना की जानकारी के बाद एचएसआईआईडीसी के सहायक प्रोजेक्ट मैनेजर रोहित देशवाल व एसडीओ रविंद्र जाखड़ मौके पर पंहुचे। एसडीओ रविंद्र जाखड़ ने बताया कि मामले को लेकर चंडीगढ़ मुख्यालय में उच्च अधिकारियों से बात हो गई है। शनिवार को समस्या का निदान कर दिया जाएगा।

फोटो:22
---------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें