फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओटीपी पूछकर खाते से निकाले 52 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
तोशाम। गांव संडवा निवासी एक व्यक्ति से ओटीपी पूछकर उसके खाते से 52 हजार रुपये निकाल लिए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव संडवा निवासी रोहताश ने बताया कि उसके नंबर पर एक अज्ञात नंबर से फोन आया। उक्त व्यक्ति ने जान पहचान निकालकर कहा कि उसे एक डॉक्टर के रुपये देने हैं। रोहताश ने बताया कि उक्त व्यक्ति ने उसके खाते में 5 व दूसरी 10 रुपये की ट्रांजेक्शन की। इसके बाद उसने मोबाइल पर फोन कर कहा कि उसके खाते में ज्याद रुपयेे नहीं जा रहे। उससे दोबारा फोनकर उससे एटीएम पर लिखे नंबर पूछे तो उसने उक्त नंबर उसको बता दिए। नंबर बताने के कुछ देर बाद ही उसके मोबाइल पर ओटीपी नंबर आया। जिसके बारे में उसने उक्त व्यक्ति को इसके बारे में बता दिया और उसके खाते से 52 हजार रुपये धोखाधड़ी कर निकाल लिए। इस मामले में तोशाम थाना पुलिस ने पीड़ित रोहताश की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी कर रुपये निकालने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें