फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी में 40 एमएम बारिश, मुख्य सड़कें व चौराहे जलमग्न

विज्ञापन
घंटाघर पर तेज बारिश के बीच गुजरते राहगीर। संवाद - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
भिवानी। उमस भरी गर्मी झेल रहे लोगों के लिए गोगा नवमी का दिन बारिश के साथ राहत लेकर आया। मंगलवार दोपहर को अचानक ही मौसम बदला और झमाझम बारिश शुुरू हो गई। करीब 30 से 40 मिनट तक हुई झमाझम बारिश ने शहर की मुख्य सड़कों को भी पानी से लबालब कर दिया। वाहन चालकों को भी जलभराव होने से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मंगलवार को कृषि विभाग के आंकड़ों के अनुसार 40 एमएम बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन

शहर में बारिश के दौरान शहर के बीटीएम चौक, रेस्ट हाउस के सामने, जिला नागरिक अस्पताल के गेट के अलावा दिनोद गेट से देवसर चुंगी तक मुख्य सड़क पर जलभराव हुआ। बारिश के पानी की निकासी में करीब दो से तीन घंटे लगे। हाल ही में शहर में बरसाती पानी की निकासी के लिए अलग से पाइपलाइन डाली गई है। कृषि उपनिदेशक डॉ. आत्माराम गोदारा ने बताया कि बारिश से खरीफ फसलों में काफी फायदा मिलेगा। वहीं बीमारियों के संक्रमण से भी फसलों को निजात मिलेगी। उन्होंने कहा कि इस समय बारिश की बहुत जरूरत महसूस हो रही थी। ठप सीवर व्यवस्था की वजह से भी कई कॉलोनियों के अंदर घरों के अंदर भी बारिश का पानी घुस गया। जिसकी निकासी में लोग जुटे रहे। बारिश के दौरान बिजली भी गुल हो गई। इससे भी पानी की निकासी के कार्य में दिक्कतें आई।
तोशाम में बैंक शाखा में घुसा बारिश का पानी
तोशाम। बारिश के कारण पंचायत घर के पास स्थित दी सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक की शाखा में पानी भर गया। जिसके कारण बैंक का रिकॉर्ड भी पानी मे तैरता दिखाई दिया। शाखा प्रबंधक ने इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी। दी सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक के प्रबंधक कर्मबीर सिंह ने बताया कि मंगलवार को बारिश के कारण शाखा में पानी भर गया। पानी भरने के कारण रिकॉर्ड खराब हो गया।
विज्ञापन

सरपंच देवराज ने पानी भरने की सूचना के बाद पानी निकासी का प्रबंध कर पानी निकलवाया। वहीं तोशाम, खानक व डाडम में गलियों में पानी और कीचड़ की समस्या से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। खनन से जुड़ी गतिविधियों पर भी इसका असर पड़ा। खानों में जलभराव से खनन का कार्य प्रभावित हो गया। खानों में घुसे पानी की वजह से कई दिनों तक खनन कार्य में बाधा हो सकती है। ग्रामीण विनोद गोयल, साहिल लुहार ,सुनील उर्फ सिल्ली, सुशील कुमार कालिया, कन्हैया, कृष्ण का कहना है कि नालो और गलियों में पानी भरने से पीने के पानी की सप्लाई बाधित हो जाती है और गंदा पानी सप्लाई होने लगता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें