फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: प्रदेशभर में नकल के 38 मामले पकड़े, 128 केंद्रों पर हुई परीक्षा

Thu, 27 Jul 2023 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने बुधवार को प्रदेशभर में 12वीं की एक दिवसीय परीक्षा आयोजित कराई। प्रदेशभर में 128 परीक्षा केंद्रों पर नकल के 38 मामले दर्ज किए। वहीं, एक प्रतिरूपण का मामला भी सामने आया। कार्य में कोताही बरतने पर एक पर्यवेक्षक को भी बोर्ड ने रिलीव किया है।
विज्ञापन

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने बुधवार दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक सीनियर सेकेंडरी की एक दिवसीय परीक्षा आयोजित कराई। परीक्षा में कंपार्टमेंट, अतिरिक्त विषय, आंशिक अंक सुधार एक विषय की एक दिवसीय परीक्षा में 37,160 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। बोर्ड अध्यक्ष डॉ. वीपी यादव ने बताया कि एक दिवसीय परीक्षा में उड़नदस्तों द्वारा परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भिवानी में एक प्रतिरूपण का केस दर्ज किया गया, जहां असल परीक्षार्थी की जगह फर्जी परीक्षार्थी परीक्षा दे रहा था। केंद्र अधीक्षक ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कराई है।
बोर्ड सचिव कृष्ण कुमार ने बताया कि उनके उड़नदस्ते ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों में जाकर व्यवस्थाएं जांचीं। इस दौरान राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भिवानी में नकल के दो केस दर्ज किए गए। संयुक्त सचिव पवन कुमार के उड़नदस्ते ने पंचकूला, जींद के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। पंचकूला में चार और जींद में नकल के नौ मामले दर्ज किए गए। प्रश्नपत्र उड़नदस्ता चरखी दादरी ने परीक्षा केंद्र राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चरखी दादरी से पर्यवेक्षक रामधारी जेबीटी को परीक्षा ड्यूटी में कोताही बरतने पर कार्यभार मुक्त किया है। उन्होंने बताया कि प्रदेशभर में बोर्ड के उड़नदस्तों ने नकल के 22 मामले दर्ज किए हैं।
विज्ञापन


शिक्षा बोर्ड की एक दिवसीय सीनियर सेकेंडरी की परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई है। प्रश्नपत्रों पर क्यूआर कोर्ड और यूनिक नंबर कोड के साथ गोपनीय सिक्योरिटी फीचर भी अंकित किए गए हैं। वार्षिक परीक्षाओं के दौरान कुछेक परीक्षा केंद्रों पर शरारती तत्वों ने पेपर आउट करने की कोशिश की थी, बोर्ड द्वारा यूनिक आईडी से परीक्षा केंद्रों की पहचान कर तुरत प्रभावी कार्रवाई कर केस दर्ज कराया था, जिसका असर अब इन परीक्षाओं में दिखने लगा है।
विज्ञापन

-डॉ वीपी यादव अध्यक्ष हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें