फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: दसवीं के गणित विषय की परीक्षा में 36 नकलची पकड़े

Wed, 13 Mar 2024 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की मंगलवार को गणित विषय की परीक्षा हुई। प्रदेशभर के 1420 परीक्षा केंद्रों पर 3,13,895 परीक्षार्थी शामिल हुए। परीक्षा में 36 नकल के मामले दर्ज हुए। वहीं चार पर्यवेक्षक व दो ऑब्जर्वर को परीक्षा ड्यूटी से रिलीव किया।
विज्ञापन

बोर्ड अध्यक्ष डॉ वीपी यादव ने बताया कि उनके उड़नदस्ते ने रोहतक व सोनीपत के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान रोहतक के परीक्षा केंद्र राउवि नांदल पर नकल का एक केस दर्ज हुआ। बोर्ड सचिव के उड़नदस्ते ने चरखी दादरी व सोनीपत के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। जहां परीक्षा केंद्र रावमावि बेरला-1 (चरखी-दादरी) पर नकल का एक केस दर्ज हुआ। अन्य उड़नदस्तों ने नकल के 34 मामले दर्ज किए।
उन्होंने बताया कि उप मंडल प्रश्न पत्र उड़नदस्ता बरवाला ने परीक्षा केंद्र रावमावि खरकड़ा (हिसार) पर नियुक्त पर्यवेक्षक नीशु, टीजीटी गणित को एक ही विषय का अध्यापक होने के कारण एवं प्रश्न-पत्र उड़नदस्ता यमुनानगर द्वारा परीक्षा केंद्र रावमावि सिअल्बा (यमुनानगर) पर नियुक्त पर्यवेक्षक बरखा राम, जगबीर सिंह, संगीता जेबीटी तथा आब्जर्वर सिंदर कौर व सोनिया को परीक्षा ड्यूटी में कोताही बरतने के कारण परीक्षा ड्यूटी से कार्यभार मुक्त कर दिया। उन्होंने बताया कि बुधवार को 1092 परीक्षा केंद्रों पर 12वीं की राजनीति विज्ञान विषय की परीक्षा में 1,02,840 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें