फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बछड़ा आगे आने से सड़क पर पलटी बोलेरो, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
भिवानी। अचानक बछड़ा आ जाने से बोलेरो गाड़ी पलट गई। जिसमें उसमें सवार एक महिला व चालक घायल हो गए। घायलों को बड़ी मशक्कत के बाद गाड़ी से निकाल उपचार के लिए सामान्य अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं बछड़ा भी गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे सूचना मिलने के बाद गोरक्षा दल के सदस्यों ने उपचार किया।
विज्ञापन

हादसा रात करीब नौ बजे भिवानी-रोहतक मार्ग स्थित निनान और फूलपुरा गांव के बीच हुआ। भारत नगर वासी संदीप भाई सुरेश, सुरेश की पत्नी गुड्डी देवी, रिश्तेदार जाटू लुहारी वासी राजबीर बोलेरो से रोहतक गए थे। उनका एक रिश्तेदार रोहतक के एक अस्पताल में उपचार धीन है। लौटते वक्त निनान और फूलपुरा गांव के बीच अचानक गाड़ी के आगे बछड़ा आ गया। जिससे टकराकर गाड़ी पलट गई। हादसे में संदीप और गुड्डी देवी को चोट आई। बड़ी मशक्कत के बाद खिड़कियों से घायलों को बाहर निकाला गया। घायलों को तुरंत उपचार के लिए सामान्य अस्पताल लाया गया। महिला गुड्डी देवी को अधिक चोट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें