फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 209 नए कोरोना संक्रमित मिले

विज्ञापन
25 फोटो नागरिक अस्पताल के वॉररूम में कोरोना टेस्ट करते एलटी प्रवीण अहलावत। संवाद - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
भिवानी। जिले में शुक्रवार को 209 नए कोरोना संक्रमित मिले। कोरोना की तीसरी लहर में जिले में पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 1379 हो गया है। जिले में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 858 है। इसके साथ ही दो की मौत हो चुकी है। वैक्सीन की दोनों डोज लगने के बावजूद तीसरी लहर में 952 लोग संक्रमित हो चुके हैं।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमण का प्रसार काफी तेज है। लगातार दूसरे दिन शुक्रवार को भी संक्रमितों का आंकड़ा 209 रहा। जिले के 19 संक्रमितों को अस्पताल और 839 को होम आइसोलेट किया गया है। शुक्रवार को कोरोना की जांच के लिए 1500 सैंपल नागरिक अस्पताल भेजे है गए हैं।
इधर, कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग टीकाकरण अभियान को गति देने में जुटा है। हालांकि टीकाकरण के बाद भी लोग पॉजिटिव हो रहे हैं। हालांकि स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि वैक्सीन की दोनों डोज के बाद संक्रमित जल्द स्वस्थ हो रहे है। जिले में 952 ऐसे संक्रमित ऐसे हैं, जिन्होंने वैक्सीन की दोनों डोज लगवाई है। वहीं 230 संक्रमितों ने पहली डोज और 197 ने वैक्सीन नहीं लगवाई है।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्र में अपेक्षा शहर में अधिक संक्रमित
जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्र की बात करें तो शहर में कोरोना संक्रमित अधिक मिल रहे हैं। जिले में फिलहाल कोरोना के 858 सक्रिय केस हैं। इनमें से शहरी क्षेत्र से 461 मरीज और ग्रामीण क्षेत्र में 397 पॉजिटिव हैं। शहर के मुख्य बाजारों में कोविड-19 से सुरक्षा के लिए नियमों का पालन नहीं करना इसका प्रमुख कारण है। शहर के मुख्य बाजार घंटाघर, दिनोद गेट, सराय चोपटा, बिचला बाजार, रोहतक गेट, महम गेट, फैंसी चौक पर मास्क और सामुदायिक दूरी नदारद है।
कोरोना संक्रमण के लगातार बढ़ रहे मामलों के मद्देनजर सावधानी बरतनी जरूरी है। आमजन से अपील है कि कोविड-19 से सुरक्षा के नियमों का पालन करें और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचें। कोरोना से बचाव के लिए समय पर वैक्सीन की दोनों डोज लगवाएं। टीकाकरण के बाद रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि होती है।
विज्ञापन

- डॉ. रघुबीर शांडिल्य, सिविल सर्जन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें