फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएलयू: यूएमसी की सुनवाई के लिए पहुंचे 200 विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय में शुक्रवार को यूएमसी की सुनवाई हुई। इसमें विश्वविद्यालय और कॉलेजों से 200 से अधिक विद्यार्थी विश्वविद्यालय पहुंचे और कमेटी के सामने अपनी दलील रखी। कमेटी ने विद्यार्थियों की दलील सुनने के बाद अपना फैसला लिया है। जिनके अनुसार शनिवार को विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित की गई स्नातक और स्नातकोत्तर की पिछले सत्र की परीक्षाओं में जिन विद्यार्थियों के केस हुए थे, उन्हें अपनी दलील रखने के लिए एक मौका दिया गया। इसके अनुसार शुक्रवार को यूएमसी की सुनवाई के लिए गठित कमेटी के सामने 200 से अधिक विद्यार्थियों ने अपना स्पष्टीकरण दिया। इनमें से अधिकतर विद्यार्थियों ने नकल न करने और गलती से पाठ्यक्रम की पर्ची उनके पास रह गई आदि दलील पेश की। विद्यार्थियों की दलील सुनने के बाद कमेटी ने अपना फैसला परीक्षा नियंत्रक विभाग के पास भेज दिया है।
विद्यार्थी भूले कोरोना के नियम
यूएमसी की सुनवाई के लिए आए विद्यार्थियों ने कोविड-19 के नियमों का पालन नहीं किया। अधिकतर विद्यार्थियों के चेहरे से मास्क और सामाजिक दूरी गायब थी। विश्वविद्यालय के कर्मचारियों द्वारा बार-बार आग्रह करने के बाद भी विद्यार्थियों ने नियमों की पालना नहीं की।
विज्ञापन

वर्जन:
इस कार्य के लिए छात्रों को विश्वविद्यालय में बुलाने की जरूरत ही नहीं थी। जैसे सभी कक्षाएं ऑनलाइन माध्यम से लगाई जा रही हैं, उसी प्रकार ये कार्य भी ऑनलाइन किया जा सकता था। परीक्षा विभाग भी अपना कोई कार्य समय से नहीं कर रहा है। अधिकतर विद्यार्थियों की मार्कशीट अभी तक उन्हें नहीं मिली है।
- राहुल वर्मा, विभाग संयोजक, एबीवीपी।
वर्जन:
विश्वविद्यालय में शुक्रवार को यूएमसी की सुनवाई हुई है। इनमें कमेटी की रिपोर्ट के अनुसार शनिवार को इन विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया जाएगा। साथ ही कोविड-19 सुरक्षा नियमों की पालना के लिए विश्वविद्यालय उचित सामुदायिक दूरी और सैनिटाजर की व्यवस्था की हैं। विद्यार्थियों से अपील है कि वो इन नियमों का पालन करें।
विज्ञापन

- प्रो. राजकुमार मित्तल, उप कुलपति, सीबीएलयू, भिवानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें