फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी में कोरोना के 186 नए मरीज मिले, 57 स्वस्थ

विज्ञापन
नागरिक अस्पताल के वार रूम में कोरोनारोधी टीका लगातीं स्वास्थ्यकर्मी। संवाद - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
भिवानी। जिले में मंगलवार को कोरोना के 186 नए मरीज मिले और 57 स्वस्थ हुए हैं। जिले में कोरोना की तीसरी लहर में संक्रमित होने वालों का आंकड़ा 3030 हो गया है। हालांकि इनमें से 1680 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि पांच संक्रमितों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

मंगलवार को कोरोना की जांच के लिए 1550 सैंपल नागरिक अस्पताल की लैब में भेजे हैं। इनकी रिपोर्ट बुधवार सुबह तक जारी होगी। वहीं जिले के 1280 सैंपल की रिपोर्ट पहले से ही लंबित है। कोरोना जांच रिपोर्ट लंबित होने की वजह से लोगों में डर हो रखा है। ऐसे में वे परिजनों से खुद को अलग आइसोलेट कर रहे हैं।
1302 होम आइसोलेट तो 43 अस्पताल में दाखिल
जिले में कोरोना संक्रमित 1680 सक्रिय मरीज हैं, जिनमें से 1302 को होमआइसोलेट किया है, जबकि 43 को नागरिक अस्पताल सहित अन्य अस्पतालों में दाखिल किया है। होमआइसोलेट मरीजों को स्वास्थ्य विभाग की ओर से दवा उपलब्ध करवाई जा रही है। साथ की उनके स्वास्थ्य की जांच के लिए चिकित्सकों व अन्य स्टाफ की ड्यूटी लगाई है। कोरोना संक्रमित 11 मरीजों को नागरिक अस्पताल, दो को योगी नाथ अस्पताल लोहानी, सात को ईएसआई अस्पताल, आठ को चुघ अस्पताल, पांच को पीजीआईएमएस रोहतक, छह को हिसार, तीन को गुरुग्राम और एक को जयपुर के अस्पताल में दाखिल करवाया है।
विज्ञापन

सीएचसी अनुसार संक्रमितों की जानकारी
सीएचसी संक्रमित
धनाना 149
कैरू 123
लोहारू 70
मानहेरू 131
मीरान 146
तोशाम 110
जमालपुर 143
जिले में 2093 लाभार्थियों को लगाए कोरोनारोधी टीके
स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए लगातार वैक्सीनेशन अभियान चलाया जा रहा है। इसके लिए नागरिक अस्पताल सहित प्रत्येक सीएचसी और पीएचसी को स्थायी केंद्र बनाया हुआ है। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से 2093 लाभार्थियों को कोरोनारोधी टीके लगाए हैं। इनमें से 1203 को पहली और दूसरी डोज लगाई है, जबकि 890 लाभार्थियों को एहतियात डोज लगाई है। इनमें से स्वास्थकर्मियों को 20, फ्रंट लाइन वर्कर को आठ, 15 से 17 आयुवर्ग के किशोरों को 398 टीके, 18 से 44 आयुवर्ग के लाभार्थियों को 1188 डोज, 45 से 60 आयुवर्ग के लाभार्थियों को 250 डोज और 60 साल से अधिक आयु के बुजुर्गों को 229 डोज लगाई है।
पौष्टिक आहार का सेवन करें
कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए प्रत्येक नागरिक का सतर्क होना आवश्यक है। सभी सरकारी गाइडलाइन का पालन करते हुए चेहरे पर मास्क, उचित सामुदायिक दूरी और समय-समय पर सैनिटाइजर से हाथ धोएं। रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए रोजाना व्यायाम करें और पौष्टिक आहार का सेवन करें।
विज्ञापन

- डॉ. रघुबीर शांडिल्य, सिविल सर्जन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें