भिवानी। कोरोना वैक्सीन के अभियान को अधिक सक्रिय करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार से तीन दिवसीय वैक्सीन मेगा शिविर का आयोजन किया है। मेगा शिविर के दूसरे दिन 30 हजार लाभार्थियों को वैक्सीनेशन करवाने का लक्ष्य लिया था, इनमें से 18269 को वैक्सीनेशन किया है, जोकि तय लक्ष्य का 61 फीसदी है।
मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जिले में 31 स्थायी केंद्रों सहित 115 अस्थायी केंद्रों पर वैक्सीनेशन अभियान चलाया। अभियान के तहत जिले भर में स्वास्थ्यकर्मियों को दो डोज, फ्रंट लाइन वर्कर को दो डोज, 18-44 आयु वर्ग के लाभार्थियों को 13124 डोज, 45-60 आयुवर्ग के लाभार्थियों को 3322 डोज, वहीं 60 साल से अधिक आयु के बुजुर्गों को 1819 डोज लगाई है। जिले में अब तक 734519 लाभार्थियों को वैक्सीनेशन किया गया है, इनमें से 556747 को पहली और 177772 को दूसरी डोज लगाई गई है। बुधवार को भी स्वास्थ्य विभाग द्वारा वैक्सीन मेगा शिविर का आयोजन किया जाएगा।
अब तक 734519 लोगों को लगा टीका
कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए आयोजन वैक्सीन मेगा शिविर में दूसरे दिन 18269 लाभार्थियों को टीकाकरण किया है। स्वास्थ्य विभाग ने 16 जनवरी को टीकाकरण अभियान शुरू किया था। जिले में अब तक 734519 लाभार्थियों को कोरोना रोधी टीके लगाए जा चुके हैं।
- डॉ. आशीष सांगवान, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी।
पंजाबी कल्याण मंच ने लगाया टीकाकरण शिविर
भिवानी। पंजाबी कल्याण मंच द्वारा सेक्टर 13 स्थित राजकीय डिस्पेंसरी में कोविड-19 का टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 370 लाभार्थियों ने टीकाकरण करवाया। वरिष्ठ अधिवक्ता अविनाश सरदाना ने बताया कि सभी व्यक्तियों को कोरोना से बचाव के लिए टीका लगवाना चाहिए। मंच सचिव दर्शन कुमार मिड्डा ने बताया कि लोगों में टीकारण के प्रति बहुत ही उत्साह है। इस अवसर पर संरक्षक आरपी पोपली, विजय टुटेजा, हरीश सचदेवा, लेखराज मुंजाल, श्याम सुंदर, अनिल ठेकेदार, धर्मपाल बजाज, अनिल महता, महेंद्र परूथी, सोम वधवा, बलदेव मुटरेजा व अमन टुटेजा उपस्थित रहे। संवाद