फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना अलर्ट : बढ़ी संक्रमण की रफ्तार, 17 नए केस आए सामने

विज्ञापन
ये लापरवाही कहीं पड़ ना जाए भारी...। नागरिक अस्पताल की ओपीडी में कोरोना रोधी वैक्सीन लगवाने के लिए - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
भिवानी। कोरोना संक्रमण फिर फैलने लगा है। बुधवार को पांच केस सामने आने के बाद वीरवार को 17 नए संक्रमित सामने आए। इससे स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। अंदेशा है कि यह तीसरी लहर के संकेत हैं।
विज्ञापन

कोरोना के मरीज बढ़ने के बावजूद अस्पताल परिसर में लापरवाही बरती जा रही है। ओपीडी में मरीजों की भीड़ उमड़ रही है। वहीं कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन लगवाने के लिए आ रहे ज्यादातर किशोरों के चेहरों पर भी मास्क नहीं दिखता है। अस्पताल भी संक्रमण फैलने का कारण बन सकता है।
कुछ समय के अंतराल के बाद कोरोना संक्रमण एक बार फिर तेजी से फैलने लगा है, जिससे लोगों में भी डर बना है। कुछ दिन पूर्व तक जहां भिवानी कोरोना मुक्त था, वहीं अब 27 सक्रिय केस हो गए हैं। बुधवार को पांच संक्रमित सामने आए तो वीरवार को तीन गुणा से भी ज्यादा 17 नए केस सामने आए। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग में भी हड़कंप मचा है। विभाग ने जागरूकता के साथ वैक्सीनेशन पर फोकस किया है। अब जिले में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 22440 तक पहुंच गया है। इनमें से 21759 ठीक हो चुके हैं, तो 654 अपनी जान गवा चुके हैं। वीरवार को भी 2200 सैंपल जांच के लिए लैब भेजे गए, जबकि अभी तक 1911 सैंपल की रिपोर्ट लंबित है।
विज्ञापन

ओपीडी में उमड़ी भीड़, मास्क न सामुदायिक दूरी
कोरोना से जागरूकता और सख्ती के आदेश तो जारी हो रहे हैं, मगर अमल नहीं हो रहा। यही हाल नागरिक अस्पताल का है। ओपीडी में मरीजों की भारी भीड़ उमड़ रही है। चिकित्सक कक्ष के बाहर मरीजों में धक्कामुक्की हो रही है। अब ओपीडी में ही 15 से 18 वर्ष के किशोरों को कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन लगाई जा रही है। इससे ओपीडी में अधिक भीड़ उमड़ रही है। ज्यादातर लोग मास्क नहीं लगाए हुए थे। साथ ही अपनी बारी के लिए लोग धक्कामुक्की भी कर रहे थे।
वैक्सीनेशन पर जोर
स्वास्थ्य विभाग वैक्सीनेशन पर फोकस किए हुए है। विभाग की ओर से 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के 60 हजार किशोरों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा है और अब तक करीब 15 प्रतिशत यानी करीब नौ हजार को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। इसके अलावा 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के 54054 को वैक्सीनेशन का लक्ष्य है। इनमें 93 फीसदी को प्रथम और 75 फीसदी को द्वितीय डोज दी जा चुकी है। 45 से 60 वर्ष आयु वर्ग के 180180 को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य है, जिनमें से 93 फीसदी को पहली और 84 फीसदी को दूसरी डोज दी जा चुकी है। 60 वर्ष से अधिक 120120 बुजुर्गों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य है, जो पूरा हो चुका है।
मास्क लगाएं, भीड़भाड़ में जाने से बचें
अब कोरोना के केस फिर से आने लगे है। ऐसे में लोग सावधानी रखें। भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में जाने से बचे और मास्क अवश्य लगाए। बार-बार साबुन से हाथ धोते रहें। सभी पात्र वैक्सीनेशन अवश्य करवाएं।
विज्ञापन

डॉ. रघुबीर शांडिल्य, सिविल सर्जन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें