फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: जिले के आठ केंद्रों पर 1639 परीक्षार्थियों ने दी सुपर 100 लेवल-1 की परीक्षा, 347 गैर हाजिर,

Tue, 06 Feb 2024 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
सुपर 100 की परीक्षा देते विद्यार्थी।
विज्ञापन
फोटो: 12,19
विज्ञापन

जिले के आठ केंद्रों पर 1639 परीक्षार्थियों ने दी सुपर 100 लेवल-1 की परीक्षा, 347 गैर हाजिर
- जिलेभर से 1986 परीक्षार्थियों ने कराया था परीक्षा के लिए पंजीकरण
- परीक्षा केंद्रों के बाहर जुटी रही बच्चों को परीक्षा दिलाने आए अभिभावकों की भीड़
संवाद न्यूज एजेंसी

भिवानी। मेधावी विद्यार्थियों को निशुल्क कोचिंग देने के लिए चलाई जा रही सुपर-100 योजना के तहत मंगलवार को भिवानी जिले के आठ परीक्षा केंद्रों पर 1639 परीक्षार्थियों ने लेवल-1 की परीक्षा दी। भिवानी जिले में सुपर 100 की लेवल-1 परीक्षा के लिए 1986 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया था, लेकिन मंगलवार को 347 परीक्षार्थी गैर हाजिर रहे। परीक्षा के नोडल अधिकारी जिला विज्ञान विशेषज्ञ रोहित इंदौरा ने परीक्षा केंद्रों में सुचारू रूप से परीक्षाएं संपन्न कराए जाने की बात कही।
भिवानी जिले में प्रत्येक खंड में एक परीक्षा केंद्र का गठन किया गया था जबकि जिला मुख्यालय पर सुपर 100 लेवल एक की परीक्षा के लिए दो परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। करीब दो घंटे की परीक्षा के दौरान बच्चों के अभिभावकों को भी परीक्षा केंद्र के बाहर ही इंतजार करना पड़ा। हालांकि परीक्षा देने वालों को करीब एक घंटा पहले ही प्रवेश दिया गया। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के भी चाकचौबंद रहे। किसी भी बाहरी तत्व को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया। वहीं परीक्षा के लिए पर्यवेक्षक भी नियुक्ति किए गए, जिन्होंने परीक्षा के दौरान निरीक्षण कर सुचारु परीक्षा का जायजा लिया।
विज्ञापन

-


ये रही परीक्षा केंद्र वार परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों की स्थिति
1. जीएमएसएसएसएस बवानीखेड़ा
- आवंटित: 235

- उपस्थिति: 206
- अनुपस्थित: 29


2. जीएमएसएसएसएस बहल

-आवंटित: 84

-उपस्थिति: 76

-अनुपस्थित : 08


3. जीएमएसएसएसएस भिवानी

-आवंटित: 376

-उपस्थिति: 304

- अनुपस्थित : 72



4. जीजीएसएसएस भिवानी - 317

-आवंटित: 405

- उपस्थिति: 351

-अनुपस्थित: 54

-

5. जीएमएसएसएसएस तोशाम

- आवंटित: 305

- उपस्थिति: 251

-अनुपस्थित: 54





6. जीएमएसएसएसएस सिवानी

-आवंटित: 213

-उपस्थिति: 164

-अनुपस्थित: 49




7. जीएमएसएसएसएस कैरू

-आवंटित: 224

-उपस्थिति: 167

-अनुपस्थित: 57

-



8. जीएमएसएसएसएस लोहारू

-आवंटित: 144

-उपस्थिति: 120

-अनुपस्थित: 24

-
जिले में सुपर-100 लेवल-1 की परीक्षा को लेकर आठ परीक्षा केंद्रों में कुल 1639 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी है। जबकि 347 परीक्षार्थी परीक्षा से गैर हाजिर रहे हैं। सभी केंद्रों पर परीक्षा सुचारू ढंग से संचालित कराई गई है। इस परीक्षा में उत्तीर्ण परीक्षार्थी आगे की प्रक्रिया में शामिल होंगे।
विज्ञापन

-रोहित कुमार इंदौरा, जिला विज्ञान विशेषज्ञ शिक्षा विभाग भिवानी।



सुपर-100 परीक्षा जिले के सभी परीक्षा केंद्रों पर सुचारू ढंग से हुई है। परीक्षा के लिए पहले से ही पुख्ता प्रबंध किए गए थे। खंड शिक्षा अधिकारियों ने भी परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर जायजा लिया है।
-नरेश महता जिला शिक्षा अधिकारी भिवानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें