फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: लंबित कृषि ट्यूबवेल कनेक्शन दिए जाने की मांग को लेकर धरना

Tue, 06 Feb 2024 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
कृषि अधिकारी डॉ. संजीव को सरसों की पाला प्रभावित फसल दिखाते किसान महीपाल व अन्य।
विज्ञापन
बहल। लंबित कृषि ट्यूबवेल कनेक्शन दिए जाने की मांग को लेकर अखिल भारतीय किसान सभा के बैनर तले सोमवार से शुरू हुआ धरना मंगलवार को भी जारी रहा। इस दौरान किसानों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

किसानों ने कहा कि बिजली निगम की ओर से ट्यूबवेल कनेक्शन के नाम पर अनावश्यक दस्तावेजों की मांग की जा रही है। जो उचित नहीं है। किसानों ने कृषि अधिकारियों को पाले से प्रभावित सरसों की फसल दिखाई और फसल में हुए खराबे की रिपोर्ट बनाने को कहा। अखिल भारतीय किसान सभा के संयुक्त सचिव डॉ. बलबीर सिंह ठाकन ने कहा कि निगम की ओर से किसानों से कृषि ट्यूबवेल कनेक्शन के नाम पर अनावश्यक दस्तावेजों की मांग की जा रही है। निगम की ओर से जमीन की जमाबंदी, नकल, गिरदावरी, बोर का नक्शा, जमाबंदी के सभी खातेदारों के तहसीलदार द्वारा प्रमाणित एफिडेविट, इंडिमनिटी बॉन्ड की मांग डिमांड ड्राफ्ट के मार्फत की जा रही है।
धरने पर बैठे किसानों के प्रतिनिधि मंडल में शामिल डॉ. बलबीर सिंंह ठाकन, सचिव मंदरूप नूनसर, धर्मपाल नंबरदार, सुशील नांगल सहित अन्य किसानों ने एसडीओ ऋषभ से मुलाकात की। किसानों ने निगम के रेगुलेशन के खिलाफ अनावश्यक दस्तावेजों की मांग पर एतराज जताया। एसडीओ ऋषभ ने किसानों को आश्वासन दिया कि भविष्य में किसी भी अनावश्यक दस्तावेज की मांग नहीं की जाएगी। किसानों ने कनेक्शन के लिए सबमर्सिबल मोटर, स्टार्टर, मिनी इरिगेशन के बिल ट्यूबवेल कनेक्शन के लिए लाइन खड़ी करने तक नहीं मांगे जाने की बात रखी, पर अधिकारियों ने इसे नहीं माना। इसके अलावा एडवांस बिजली सिक्योरिटी 2018 से पहले बाकी ट्यूबवैल कनेक्शन जारी करने, ढााणियों में घरेलू कनेक्शन दिए जाने की मांग लंबित है। किसानों ने कहा कि जब तक ये मांगे नहीं मानी जाएगी तब तक किसान धरना जारी रखेंगे। धरने में इंद्राज, इंद्र, अत्तरसिंह, जगदीश ठाकन, महाबीर नंबरदार, रामकिशन, धर्मपाल नंबरदार, सुशील नांगल, महीपाल, कृष्ण, मांगेराम, मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें