फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रिपल मर्डर का मुख्य आरोपी दो लाख का इनामी बदमाश राजेश गिरफ्तार

Sat, 29 Jun 2019 06:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, भिवानी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
विज्ञापन

मां और दो बेटियों के सिर धड़ से अलग कर शरीर के छोटे-छोटे टुकड़े कर ड्रम में डाल खरक गांव में फेंकने वाले मुख्य आरोपी कबाड़ी राजेश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


शुक्रवार सामान निनान गांव के पास निर्माणाधीन बाइपास से उसे गिरफ्तार किया गया। दो लाख का इनामी बदमाश राजेश इतने दिन तक दिल्ली में छुपा था और शुक्रवार को अपने साथियों से मिलने प्लॉट पर आ रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया।

आरोपी हत्याकांड के 182 दिन बाद पुलिस के हाथ लगा है। वहीं पुलिस अधीक्षक का कहना है कि सूचना देेने वाले विश्वसनीय सूत्र को घोषणा के अनुसार दो लाख का इनाम दिया जाएगा। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ में जुटी है।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि 28 दिसंबर की सुबह भिवानी-रोहतक हाइवे पर गांव खरक के पास प्लास्टिक ड्रम में तीन शव पाए गए थे। शवों के छोटे-छोटे टुकड़े किए हुए थे। इसके अलावा तीनों ही शवों के सिर नहीं थे। यह ब्लाइंड मर्डर पुलिस के लिए पहेली बना हुआ था। इस मामले की जांच के लिए पुलिस ने बंगाल, असम तक की दौड़ लगाई। शवों के छोटे-छोटे टूकड़े किए हुए थे, जिस कारण पहचान करना भी मुश्किल था।

पोस्टमार्टम में सामने आया कि शव एक महिला और दो बच्चियों के थे। छोटी बच्ची की उम्र तो बमुश्किल सात माह थी जबकि बड़ी बच्ची करीब करीब 10-11 वर्ष की थी।

पुलिस ने मामले में 27 जनवरी को पुलिस ने मध्य प्रदेश के जिला दमोह वासी मक्कखन और नेहरू पार्क क्षेत्र वासी पूनम फौजी को गिरफ्तार किया। जिसके बाद सारा खुलासा हुआ। प्राथमिक जांच में सामने आया था कि आसाम वासी महिला अपने पति और एक बेटी के साथ काम के लिए भिवानी आई थी। जो बाद में कबाड़ी राजेश के संपर्क में आई।

राजेश के संपर्क में आने के बाद उसके पति ने उसे छोड़ दिया। जिसके बाद वह राजेश के ही बावड़ी गेट स्थित गोदाम में रहने लगी। यहां उसने एक बेटी को जन्म दिया। बताया जाता है कि दूसरी बेटी राजेश की है। बाद में महिला ने आधार कार्ड व अन्य कागजात बेटी के बनवाने के लिए कहा तो विवाद हुआ। क्योंकि राजेश पहले से ही शादीशुदा था।

इसी कारण उसने अपने दोनों साथियों मक्खन और पूनम फौजी के साथ मिलकर हत्या की। दोनों आरोपियों के बताये अनुसार पुलिस ने गोदाम में खुदाई भी करवाई मगर मृतकों के सिर नहीं मिले।

विज्ञापन

पुलिस ने कराया डीएनए टेस्ट

पुलिस ने मृतकों के सिर नहीं मिलने पर मृतकों की पहचान पुख्ता करने के लिए मृतक महिला का डीएनए टेस्ट भी कराया। जिससे साफ हुआ कि महिला आसाम के ही एक परिवार की सदस्या थी। अब पुलिस राजेश का भी डीएनए करवाएगी।

यूं पकड़ में आया बदमाश
पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि राजेश अपने साथियों से मिलने बावड़ी गेट स्थित गोदाम में मिलने आ रहा है। जिसके बाद पुलिस अलर्ट हुई और प्लॉट के आसपास के अलावा रोहतक रोड पर भी डेरा डाला।

राजेश निनान के गांव निर्माणाधीन बाइपास पर एक सवारी वाहन से उतरा और पैदल ही इस मार्ग पर चलने लगा। जहां से पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया कि अब तक उसने भिवानी में संपर्क ही नहीं किया। जिस कारण वह बचा रहा।

आइडेंटिफाइड क्राइम योजना में भी शामिल किया मामला
एसपी गंगाराम पुनिया ने खुलासा कि कि ट्रिपल मर्डर केस में इनामी बदमाश राजेश को आइडेंटिफाइड क्राइम योजना में भी शामिल किया गया है। जिसमें जिला उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक, जिला न्यायवादी व जेल सुपरिडेंट सदस्य के तौर पर काम करते हैं। इन सदस्यों द्वारा यह सुनिश्चित किया जाता है कि ट्रायल के दौरान ही अनुसंधान में जुटाए गए ठोस तथ्य वैज्ञानिक पहलुओं पर आधारित हों और अनुसंधान के दौरान उसे मजबूती से रखा जा सके, ताकि आरोपी को न्यायालय में कड़ी से कड़ी सजा मिल सके।

राजेश हत्याकांड में मुख्य आरोपी था। पुलिस महानिदेशक ने दो लाख रुपये इनाम भी रखा। अब पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बदमाश राजेश को पकड़ लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। उससे सिरों के बारे में पूछताछ की जाएगी। इनाम सूचना देने वाले को दिया जाएगा।
गंगाराम पूनिया, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें