अमर उजाला ब्यूरो
बहल। युवा एकता संगठन के आह्वान पर चल रहे धरने के पांचवें दिन विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं राजनीतिक दलों के लोगों ने समर्थन दिया। पूर्व सांसद श्रुति चौधरी ने भी बहल को उपमंडल बनाने के लिए चल धरने को समर्थन दिया। कहा कि बहल को उपमंडल का दर्जा दिया। इसके अलावा उन्होंने महिला कॉलेज में विज्ञान संकाय शुरू करने, पीएचसी को सीएचसी का दर्जा देने की मांग को सरकार से पूरा करने की बात कही।
श्रुति चौधरी ने कहा कि उनकी मांग पर तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने महिला कॉलेज की मंजूरी देकर उसका निर्माण करवाया था। लेकिन, बेटी बचाओ का नारा देने वाली भाजपा सरकार चार साल बाद भी यहां पर विज्ञान संकाय शुरू नहीं कर पाई है, जो खेद की बात है। रविवार को इनेलो हलका प्रधान महेन्द्र गोकलपुरा, इनेलो पिछड़ा वर्ग जिलाध्यक्ष रमेश नूनसर, बहल ऑटो मार्केट यूनियन, सिरसी युवा संगठन, बहल फोटोस्टेट यूनियन, किसान सभा, अंबेडकर क्लब, युवा संगठन मंढोली कलां के सदस्यों ने बहल को उपमंडल बनाने की मांग का पुरजोर समर्थन दिया। वहीं, धरने पर शाम को सांसद धर्मवीर के पुत्र मोहित भी समर्थन दिया।
रविवार को धरने में महिला संगठनों के आह्वान पर बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी भाग लिया। वहीं, संगठन प्रधान योगेश शर्मा ने कहा कि संगठन द्वारा बहल को उपमंडल बनाया जाएग। इस अवसर पर अमर सोलंकी, सतबीर सिरसी, शक्ति सिंह गाढा, सोमवीर मोरवाल, राहुल शर्मा, मनीष चौधरी, आजाद व शकील अहमद आदि मौजूद रहे।